पिछड़ा वर्ग आजादी की एक और लड़ाई लड़ेगा

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: पिछड़ा वर्ग आजादी की एक और लड़ाई लड़ेगा. इस बार आजादी की लड़ाई 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग व गैर सरकारी संस्थानों में आरक्षण लागू करवा कर जीती जायेगी. यह बात आजसू के केंद्रीय संगठन सचिव साधु शरण गोप ने कही. बुधवार को पिछड़ों के लिए आरक्षण का दायरा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 […]

विज्ञापन
बोकारो: पिछड़ा वर्ग आजादी की एक और लड़ाई लड़ेगा. इस बार आजादी की लड़ाई 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग व गैर सरकारी संस्थानों में आरक्षण लागू करवा कर जीती जायेगी. यह बात आजसू के केंद्रीय संगठन सचिव साधु शरण गोप ने कही. बुधवार को पिछड़ों के लिए आरक्षण का दायरा 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने को लेकर अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग ने न्याय मार्च निकाला.

मार्च आजसू पार्टी के आह्वान पर निकाला गया. श्री गोप न्याय मार्च का नेतृत्व कर रहे थे. मार्च बोकारो हवाई अड्डा से डीसी ऑफिस तक गया. डीसी ऑफिस में मार्च सभा में तब्दील हो गयी.

श्री गोप ने कहा : पिछड़ा वर्ग के 129 जातियों के कुल 54 प्रतिशत आबादी के लिए मात्र 14 प्रतिशत आरक्षण देना मजाक है. पिछड़ा वर्ग के वोट से सत्ता में आने वाले रक्षक ही आरक्षण के भक्षक बने हुए हैं. कांग्रेस व भाजपा दोनों ने पिछड़ा वर्ग को बरगलाने का काम किया है. यदि आरक्षण में छेड़छाड़ बंद नहीं हुआ तो, आरक्षण समर्थक विरोध का बिगुल फूकेंगे. जिलाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो ने कहा : आरक्षण के लिए किसी भी हद तक जायेंगे. पिछड़ों को जनसंख्या में हिस्सेदारी के अनुरूप आरक्षण में हिस्सा देना होगा. जातिगत जनगणना की घोषणा होनी चाहिए. जिप सदस्य राजेश महतो, टिकैत महतो, बच्चु सिंह, अश्विनी महतो, सुभाष सिंह, अशोक महतो, दामोदर महतो, राजेश भगत, परशुराम महतो, विनोद कश्यप, गणेश महतो, राजकिशोर गोप, मुमताज अंसारी, राम विलास सिंह, किष्टो भगत, धनालाल कपरदार, अभय शर्मा, मनोज दास, विनोद बाउरी, वासुदेव रजवार, बंकू बिहारी सिंह, परमेश्वर नायक, संटू सिंह, मनोहर गोप, हाफिज कलीम, नरेंद्र महतो, दशरथ साव, अमर पाल, शोभा रानी महतो, गायत्री महतो आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola