झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक बोकारो. प्रमुख व उप प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने बुधवार की शाम 5.00 बजे समाहरणालय परिसर में बैठक की. इसकी अध्यक्षता महासंघ के बोकारो शाखा के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की. सर्व सम्मति से चास के प्रमुख व उप प्रमुख की […]
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक बोकारो. प्रमुख व उप प्रमुख की गिरफ्तारी को लेकर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने बुधवार की शाम 5.00 बजे समाहरणालय परिसर में बैठक की. इसकी अध्यक्षता महासंघ के बोकारो शाखा के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने की. सर्व सम्मति से चास के प्रमुख व उप प्रमुख की गिरफ्तारी नहीं होने व कतिपय पदाधिकारियों के सामंती व्यवहार पर क्षोभ व आक्रोश व्यक्त किया गया. जन सेवकों का सेवा संपुष्ट करने के लिए डीडीसी से अनुरोध किया गया. इस दौरान नारायण महतो, सुकुमार मरांडी, बाल कृष्ण मुरारी, मिथिलेश प्रसाद, दीप नारायण रजवार व सुबोध सिन्हा ने अपने विचार व्यक्त किये. बैठक में इंदु भूषण प्रसाद, रमेश मिश्रा, हरिप्रसाद सिंह, मुकेश वर्मा, रेणु कुमारी, रश्मि कुमारी, नेहा मोहन, इसरत परवीन, प्रमोद कुमार, हेमेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










