संतान की लंबी उम्र को ले माताएं रखेंगी निर्जला व्रत जिउतिया का उपवास कल, नहाय-खाय आज

Updated:
विज्ञापन

बोकारो: जिउतिया व्रत बुधवार को है. व्रत का नहाय-खाय मंगलवार को है. व्रती नदी, तालाबों व घरों में स्नान-ध्यान कर अपने पितरों को जलांजलि देंगी. खैर, तेल आदि अर्पित कर पितरों से पूरे परिवार की रक्षा के लिए कामना करेंगी. इसके बाद पूजा-अर्चना कर मड़ुआ की रोटी, सतपुतिया व नौनी का साग आदि व्यंजन बनायेंगी. […]

विज्ञापन
बोकारो: जिउतिया व्रत बुधवार को है. व्रत का नहाय-खाय मंगलवार को है. व्रती नदी, तालाबों व घरों में स्नान-ध्यान कर अपने पितरों को जलांजलि देंगी. खैर, तेल आदि अर्पित कर पितरों से पूरे परिवार की रक्षा के लिए कामना करेंगी. इसके बाद पूजा-अर्चना कर मड़ुआ की रोटी, सतपुतिया व नौनी का साग आदि व्यंजन बनायेंगी.

व्यंजन को भगवान को अर्पित करने के बाद स्वयं ग्रहण करेंगी. रात में सरगही करेंगी. इसके बाद 24 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जायेगा. व्रती बुधवार की शाम में पूजा-अर्चना करेंगी. गीत नाद कर व्रत की कथा सुनेंगी. इससे पहले दिन में व्रत के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है. गुरुवार को सूर्योदय के बाद व्रत का पारण है.

संतान की आयु, आरोग्य व कल्याण : धार्मिक रूप में जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष महत्व रहा है. संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला व्रत जीवित्पुत्रिका बुधवार को है. व्रत के दौरान संतान की दीर्घायु के लिए माताएं निर्जला उपवास और पूजा-अर्चना करेंगी. सेक्टर-1 स्थित श्रीराम मंदिर के ज्योतिषाचार्य शिव कुमार शास्त्री ने सोमवार को बताया : जीवित्पुत्रिका व्रत का नहाय-खाय मंगलवार को है. जीवित्पुत्रिका व्रत बुधवार को है. गुरुवार को सूर्योदय के बाद पारण होगा. संतान की दीर्घायु व मंगलकामना के साथ माताएं जीवित्पुत्रिका व्रत करती है.
सतपुतिया-नोनी 80 रुपये किलो
व्रत को लेकर बाजारों में पूजा सामग्री की बिक्री शुरू हो गयी है. आभूषण दुकानों पर जिउतिया की खरीदारी के लिए काफी भीड़ दिखी. जिउतिया गुंथने वाली दुकानों पर भी व्रती जुटी. मंगलवार को नहाय-खाय व बुधवार को जिउतिया पर्व है. मां अपने बेटे की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. नहाय-खाय के पूर्व संध्या पर सोमवार को सब्जी बाजार गुलजार रहा. सतपुतिया, झींगा व नोनी साग सिर चढ़ कर बोला. सोमवार को सतपुतिया 80 रुपये किलो व नोनी साग 80 रुपये किलो तक बिका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola