बैंक ऑफ इंडिया इंप्लाइ यूनियन, झारखंड प्रदेश का यूथ समागम, बोले दिनेश कॉरपोरेट जगत लूट रहा आम आदमी का पैसा

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : आम लोगों के पैसा को कॉरपोरेट जगत लूट रहा है. इसपर ध्यान देने के बजाय सरकार बैंक मर्ज करने की बात कर रही है. दरअसल सरकार बैंक को प्राइवेट हाथ में देने की साजिश के तहत काम कर रही है. यह बात बैंक ऑफ इंडिया इम्प्लॉयी यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश झा ललन […]

विज्ञापन
बोकारो : आम लोगों के पैसा को कॉरपोरेट जगत लूट रहा है. इसपर ध्यान देने के बजाय सरकार बैंक मर्ज करने की बात कर रही है. दरअसल सरकार बैंक को प्राइवेट हाथ में देने की साजिश के तहत काम कर रही है. यह बात बैंक ऑफ इंडिया इम्प्लॉयी यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश झा ललन ने कही. रविवार को सेक्टर चार स्थित मानव सेवा आश्रम में यूनियन का यूथ समागम हुआ. श्री दिनेश बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. श्री दिनेश ने कहा : सरकार का तर्क है कि मर्जर से बैंक को वित्तीय झटका सहने की ताकत मिलेगी. बैंकों को वित्तीय झटका कौन दे रहा है, इस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है. कहा : आने वाला दिन युवाओं का है.

कार्यावधि, श्रम कानून में सुधार के नाम पर सरकार कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित करने जा रही है. युवाओं को अधिकार के लिए आगे आना होगा. समय रहते आवाज उठाने की जरूरत है.

संगठन सचिव एसएन दास ने कहा : बैंकिंग सीधे तौर पर आम लोगों से जुड़ा है. इसमें बदलाव का सीधा असर लोगों पर होता है. झारखंड प्रदेश के उप महासचिव तपन कुमार, उमेश कुमार दास, उप सचिव एसपी सिंह, तारक बनर्जी व कन्हैया सिंह ने भी संबोधित किया. संचालन दिलीप कुमार व धन्यवाद ज्ञापन शैलेश प्रसाद ने किया. प्रदीप झा, राकेश मिश्रा, राज हंस, श्वेता कुमारी, प्रीति कुमारी, मनीनीत कौर, राजीव सिन्हा, टींकू कुमार, डीसी चौधरी, सुजीत झा, विमल कुमार समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola