खांजो नदी तट पर हुई शोकसभा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कसमार: मोंटी कुमार के शव का दाह-संस्कार खांजो नदी के तट पर किया गया. इससे पहले यही पर शोकसभा की गयी. मौके पर बीडीओ कीकू महतो, प्रमुख विजय किशोर गौतम, पूर्व विधायक माधवलाल सिंह के पुत्र व जिप सदस्य प्रकाशलाल सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष यदुनंदन जायसवाल, उपाध्यक्ष छोगालाल सिंह, भाजपा प्रदेश समिति सदस्य गुणानंद महतो, […]
विज्ञापन
कसमार: मोंटी कुमार के शव का दाह-संस्कार खांजो नदी के तट पर किया गया. इससे पहले यही पर शोकसभा की गयी. मौके पर बीडीओ कीकू महतो, प्रमुख विजय किशोर गौतम, पूर्व विधायक माधवलाल सिंह के पुत्र व जिप सदस्य प्रकाशलाल सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष यदुनंदन जायसवाल, उपाध्यक्ष छोगालाल सिंह, भाजपा प्रदेश समिति सदस्य गुणानंद महतो, प्रखंड अध्यक्ष बानेश्वर महतो, बीपीएम किशोर कांत, अमरदीप महाराज, सुनील कुमार कपरदार, पंसस संतोष महतो, गंगाधर बैठा, पूर्व मुखिया हारू रजवार, धनलाल कपरदार, मंटू कपरदार, कपिल कुमार चौबे, सिद्धेश्वर प्रजापति, डॉ संतोष कुमार, मनोज कुमार, रणदेव कुमार मुर्मू, सुंदरलाल घासी, घनश्याम महतो, सूरज जायसवाल, विमल रॉय, ब्रजेश महाराज, मलय मुखर्जी, मो मुस्ताक, मिथिलेश महाराज, पंचम मोदी, विजय मुखर्जी, दिनेश नायक, दिलीप जायसवाल, सुबोध जायसवाल, राजेंद्र महतो, सुखदेव महतो, संदीप मुखर्जी, विपिन रॉय, इस्लाम रॉय, नजरुल अंसारी, भगीरथ नायक, मुरलीधर मुंडा आदि मौजूद थे.
इधर, पूर्व विधायक माधवलाल सिंह, जल संसाधन मंत्री के आप्त सचिव डॉ लंबोदर महतो, जिप सदस्य जगदीश महतो, पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, राजेश कुमार रॉय, विवेकानंद नायक आदि ने भी शोक जताया है.
परिजनों का है रो-रो कर बुरा हाल
मोंटी कुमार तीन भाइयों में बीच का था. वह सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था. बताया जाता है कि वह विलक्षण प्रतिभा का था. पढ़ाई में भी तेज था. उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बहन के भी आंसू नहीं रूक रहे थे. जिस भाई की दीर्घायु के लिए करमा पर्व किया, उसी की मौत करम-जावा के विसर्जन में हो जाने का दुख बहन व परिवार के अन्य सदस्य सहन नहीं के पा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










