21 शिक्षकों को मिलेगा गुरु वशिष्ठ बेस्ट टीचर अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : डॉ राधाकृष्णन सहोदया कॉम्प्लेक्स सोमवार को जिला सीबीएसइ स्कूल के 21 शिक्षक को सम्मानित करेगा. शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों को गुरु वशिष्ठ बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. आयोजन सेक्टर 05 स्थित आइएमए हॉल में होगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के वाइस चांसलर प्रो डॉ रमन […]

विज्ञापन
बोकारो : डॉ राधाकृष्णन सहोदया कॉम्प्लेक्स सोमवार को जिला सीबीएसइ स्कूल के 21 शिक्षक को सम्मानित करेगा. शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों को गुरु वशिष्ठ बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा. आयोजन सेक्टर 05 स्थित आइएमए हॉल में होगा. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के वाइस चांसलर प्रो डॉ रमन कुमार झा शिरकत करेंगे. यह जानकारी कॉम्प्लेक्स की महासचिव सह डीएवी 06 की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने रविवार को दी.

कॉम्प्लेक्स की अध्यक्ष सह डीपीएस बोकारो की निदेशक-प्राचार्या डॉ हेमलता एस मोहन ने बताया : कॉम्प्लेक्स के प्रयास से सभी विद्यालयों ने सफलता की नयी परिभाषा गढ़ी है. बताया : शिक्षकों के चयन में सभी स्कूल के प्राचार्य से रायशुमारी के बाद हुआ है. प्राचार्य से ही स्कूल के बेस्ट टीचर का नाम मांगा गया. आयोजन को सफल बनाने में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता, आदर्श विद्या मंदिर-चास के प्राचार्य चिन्मय घोष, मिथिला पब्लिक स्कूल-04 की प्राचार्या श्रीला लाल, जीजीपीएस-बोकारो के प्राचार्य शुभोदीप डे समेत कॉम्पलेक्स के संबंधित सभी स्कूल के प्रतिनिधि कार्यरत हैं.

इन्हें मिलेगा सम्मान
शिक्षक स्कूल
शिशिर कुमार आदर्श विद्या मंदिर, चास
सुमनकांत ठाकुर एआरएस पब्लिक स्कूल, बीएसएल एलएच
मनोज कुमार बोकारो पब्लिक स्कूल, सेक्टर-3
पी सरकार कार्मेल स्कूल, करगली, बेरमो
संध्या सिंह चिन्मय विद्यालय, सेक्टर-5
विजय कुमार ठाकुर क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6
इंद्रदेव मिश्र डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6
देवानंद सिन्हा डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4
डॉ मनीषा तिवारी दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4
ऋतु सिन्हा जीजीपीएस, सेक्टर-5
पवित्र सरकार जीजीपीएस, चास
भावेश झा एमजीएम एचएस, सेक्टर-4
नवीन कुमार मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4
सुरेश जी रेनबो पब्लिक स्कूल, चास
गुरुचरण महतो रुक्मणी देवी पब्लिक स्कूल, फुसरो
अजय कुमार पाठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सेक्टर-9
नीलम कुमारी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेक्टर-3 सी
बबीता झा सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, सेक्टर-9
उदय चंद्र झा श्री अययपा पब्लिक स्कूल, सेक्टर-5
पूजा मेहता संत पॉल मोर्डन स्कूल, बोकारो थर्मल
सरीता कुमारी वैटेज पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola