भाजपा का प्रतिरोध किया तो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा : गुलाब

Updated:
विज्ञापन

बोकारो. झारखंड नव निर्माण सेना के प्रमुख गुलाब चंद्र ने शनिवार को बयान जारी कर भाजपा को छोड़ सभी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, निबंधित दलों को चेताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहे उसका प्रतिरोध मत करो़ अन्यथा राष्ट्रद्रोह व देशद्रोह का मुकदमा ठोक कर इमरजेंसी काल की तरह जेल में ठूंस दिये जायेंगे. इसलिए सावधान […]

विज्ञापन
बोकारो. झारखंड नव निर्माण सेना के प्रमुख गुलाब चंद्र ने शनिवार को बयान जारी कर भाजपा को छोड़ सभी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, निबंधित दलों को चेताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहे उसका प्रतिरोध मत करो़ अन्यथा राष्ट्रद्रोह व देशद्रोह का मुकदमा ठोक कर इमरजेंसी काल की तरह जेल में ठूंस दिये जायेंगे. इसलिए सावधान होने या मुकाबले के लिए तैयारी करें. कहा : झामुमो के गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद पर हुआ हमला इसी का एक उदाहरण है. इस हमले की जितनी भी निंदा की जाये कम है.

श्री गुलाब ने कहा कि भाजपा ने देश भर में दूसरे दलों को तोड़ने, विधायक-सांसदों को खरीदने का अभियान चलाया है. उनकी न मानो तो हमला, जानलेवा हमला, झूठा मुकदमा होता रहेगा. प्रशासन भी अभी भाजपा बन गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola