पूर्व मंत्री समरेश की पत्नी का निधन

Updated:
विज्ञापन

बोकारो : पूर्व मंत्री समरेश सिंह की पत्नी भारती सिंह का रविवार को शाम लगभग आठ बजे सिटी सेंटर स्थित आवास में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थीं. कुछ समय पूर्व वह बीमारी के कारण रांची मेडिका में डेढ़ माह तक भर्ती रहीं. बाद में उन्हें घर में ही मिनी वेंटीलेटर पर […]

विज्ञापन

बोकारो : पूर्व मंत्री समरेश सिंह की पत्नी भारती सिंह का रविवार को शाम लगभग आठ बजे सिटी सेंटर स्थित आवास में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थीं. कुछ समय पूर्व वह बीमारी के कारण रांची मेडिका में डेढ़ माह तक भर्ती रहीं.

बाद में उन्हें घर में ही मिनी वेंटीलेटर पर रखा गया था. उनके बड़े पुत्र राणा प्रताप के आने के बाद उनका अंतिम संस्कार चंदनकियारी प्रखंड में समरेश के पैतृक गांव देबुलटांड़ में होगा. घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के भू-राजस्व मंत्री अमर बाउरी, बोकारो चैंबर के संरक्षक संजय वैद्य, समेत बोकारो के कई व्यवसायी, डॉक्टर, गणमान्य के अलावा सैकड़ों समर्थक व शुभचिंतकों की भीड़ लग गयी.

खबर लिखे जाने तक लोगों का समरेश सिंह के आवास पर लोगों का पहुंचना जारी था. वह अपने पीछे भरपूरा परिवार छोड़ गयीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola