दिल्ली से आयी एनसीडी की टीम ने किया दौरा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोकारो: जिला में एनसीडी यानी गैर संक्रमित बीमारियों की जांच के लिए चलाये गये कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को बोकारो सदर अस्पताल का दौरा किया. टीम में भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग की एनसीडी दिल्ली अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ […]
विज्ञापन
बोकारो: जिला में एनसीडी यानी गैर संक्रमित बीमारियों की जांच के लिए चलाये गये कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को बोकारो सदर अस्पताल का दौरा किया. टीम में भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग की एनसीडी दिल्ली अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ अन्य लोग शामिल थे.
टीम ने डॉ अरविंद को साथ लेकर विभाग द्वारा किये गये कार्य के बारे में जानकारी ली. भारत सरकार ने इस कार्यक्रम के तहत जिला के लोगों की शुगर, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारियों, कैंसर की बीमारियों की जांच करना था. एनसीडी की प्रभारी डॉक्टर राजश्री रानी ने बताया : कुछ माह से ब्रेस्ट कैंसर व यूट्रस कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है. टीम के सदस्यों ने आबादी के आधार पर स्क्रीनिंग करने की निर्देश दिया.
जिन्हें जो काम है, वही करायें : टीम के लीडर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में कर्मचारियों की संख्या की जानकारी ली. स्थानीय डॉक्टरों ने बताया कि असंचारी कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि प्रतिनियुक्ति कर्मी अपने काम के बजाय दूसरा काम कर रहें है या उन्हें दूसरे पद पर प्रतिनियुक्ति की गयी है. उन्होंने कहा : जिस कार्य के लिए जिनकी जिम्मेदारी है अथवा उनकी नियुक्ति हुई है. वह कर्मी वही काम करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










