सीएम व सत्ता पक्ष के विधायकों को पत्र भेजेंगे बंधु तिर्की

Updated at : 14 Sep 2020 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम व सत्ता पक्ष के विधायकों को पत्र भेजेंगे बंधु तिर्की

मांडर विधायक बंधु तिर्की लैंड म्यूटेशन बिल के खिलाफ मुहिम चलायेंगे़ श्री तिर्की इसके खिलाफ सदन व सड़क पर विरोध करेंगे़

विज्ञापन

रांची : मांडर विधायक बंधु तिर्की लैंड म्यूटेशन बिल के खिलाफ मुहिम चलायेंगे़ श्री तिर्की इसके खिलाफ सदन व सड़क पर विरोध करेंगे़ श्री तिर्की इस बिल को वापस करने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सत्ता विधायक के विधायकों को पत्र लिखेंगे़ उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने काला कानून पास किया है़

इस कानून से भू-माफियाओं व बिचौलियों का राज कायम होगा़ श्री तिर्की ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित सत्ता पक्ष के सभी विधायकों को पत्र लिख कर इसे वापस करने का आग्रह किया जायेगा़

जमीन से बेदखल करने की साजिश : देवकुमार

पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता देवकुमार धान ने कहा कि लैंड म्यूटेशन एक्ट-2020 झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासी पूर्व से ही जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार से परेशान हैं. उनकी हजारों एकड़ जमीन भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ चुकी है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola