झारखंड विस चुनाव : तीसरे चरण में कम हुआ वोटरों का उत्साह, 60.89 फीसदी मतदान

रांची :झारखंड विधानसभा चुनाव मेंसत्रह सीटों के लिएतीसरे चरण का मतदान आज समाप्त हो गया. आज तीसरे चरण में वोटिंग का प्रतिशत 60.89 रहा. यह वोट प्रतिशत पिछले दो चरण में हुए मतदान प्रतिशत से कम हैं. पहले चरण में वोटिंग का प्रतिशत 63.25 था जबकि दूसरे चरण में यह 68 प्रतिशत था. आज संपन्न […]
ईचागढ़ से समाजवादी प्रत्याशी सीताराम सोनार की गाड़ी से पुलिस ने 50 हजार रुपये जब्त किए हैं हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है. प्रत्याशी ने इसममालेपर सफाई देते हुए कहा कि रुपये उन्होंने निजी काम के लिए रखा था.
चांडिल थाना अंतर्गत ईचागढ़ में भाजपा और जेवीएमके कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गयी है. वोटिंग शुरू होने के पहले ही दोनों पक्षों में जमकर मार पीट हुई जिसके बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है. घायल व्यक्ति को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. read more
राजधनवार के गांवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने मतदान को बाधित करने के लिए फायरिंग की है.घटना सुबह से छह बजे की है. दोनों ओर से करीब 30 से 40 राउंड फायरिंग हुई है. घटना स्थल से एक बम बरामद बरामद किया गया है जिसे डिफ्यूज करने का काम जारी है.पुलिस की ओर से भी जवाब दिया जा रहा है. फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. read more
सिमरिया के गिदौर प्रखंड के 147, 148 और 149 नंबर के बूथ पर बीएसएफ के जवानों और स्थानीय लोगों के बीच कुछ बात को लेकर झड़प हुई जिसके बाद लोगों ने यहां वोट बहिष्कार कर दिया है.ग्रामीण एसपी ने उक्त स्थान पर पहुंचकर लोगों को समझाया. बीएसएफ के जवानों पर केस दर्ज कर लिया गया है.
इचागढ़ के 280 नंबर के बूथ पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान में देरी को रही है. मतदाता यहां कतार में खड़े हैं जो जल्द मतदान शुरू करने की मांग कर रहे हैं.वहीं रांची के भी 327 नंबर के बूथ पर ईवीएम खराब होने की खबर है.कांके के चांडी बूथ पर घने कोहरे के कारण टार्च जलाकर मतदान कर्मी वोटिंग करवा रहे हैं.
रांची, कांके और हटिया में मतदान शाम पांच बजे तक होगा. सिल्ली, खिजरी समेत शेष 14 विधानसभा क्षेत्रों में शाम तीन बजे तक ही मतदान होगा. शांतिपूर्ण मतदान के लिए करीब 35 हजार सुरक्षाकर्मी तैनातहैं. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये हैं. तीसरे चरण में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व स्पीकर सीपी सिंह, मंत्री राजेंद्र सिंह, जयप्रकाश भाई पटेल, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मंत्री सुदेश महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी समेत कुल 289 प्रत्याशी मैदान में हैं.
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 5865 बूथों पर मतदान हो रहे हैं. इसमें से 3434 सीटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. 1477 बूथों को संवेदनशील, जबकि 1957 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण, सिमरिया के कई इलाके व गिरिडीह इलाके में जमुई इलाके से जुड़े सीट, हजारीबाग के चुरचू इलाके और बोकारो के गोमिया इलाके के सभी बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. इन बूथों पर पारा मिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




