पलामू में प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के लिए ले रहा था रिश्वत, ACB ने दबोचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2019 12:02 PM
पलामू : झारखंड के पलामू जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के लिए रिश्वत लेने वाले रोजगार सेवक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गये रोजगार सेवक का नाम अशोक शर्मा है. एसीबी की टीम ने उसे मोहम्मदगंज स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया. अशोक शर्मा ने […]
पलामू : झारखंड के पलामू जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त जारी करने के लिए रिश्वत लेने वाले रोजगार सेवक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गये रोजगार सेवक का नाम अशोक शर्मा है. एसीबी की टीम ने उसे मोहम्मदगंज स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया.
अशोक शर्मा ने आवास योजना की किस्त जारी करने के लिए लाभुक से रिश्वत की मांग की थी. लाभुक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से कर दी. जांच में लाभुक की शिकायत सही पायी गयी. इसके बाद गढ़वा के कांडी में कार्यरत आरोपी अशोक शर्मा की गिरफ्तारी के लिए एसीबी की टीम ने जाल बिछाया.
मोहम्मदगंज स्थित अशोेक शर्मा के घर पर जैसे ही लाभुक ने जैसे ही उसे रिश्वत के रूप में 5,000 रुपये दिये, एसीबी की टीम ने शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. अशोक शर्मा को पूछताछ के लिए एसीबी की टीम डाल्टेनगंज ले गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










