बाबूलाल मरांडी ने कहा,छोटे दलों को एक मंच पर लायेंगे

रांची : झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी विधानसभा चुनाव के लिए सभी छोटी पार्टियों को एक मंच में लाने की योजना बना रहे हैं. बाबूलाल ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राज्य की सभी छोटी पार्टियों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रही है और उन्हें विश्वास […]
रांची : झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी विधानसभा चुनाव के लिए सभी छोटी पार्टियों को एक मंच में लाने की योजना बना रहे हैं. बाबूलाल ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राज्य की सभी छोटी पार्टियों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रही है और उन्हें विश्वास है कि ऐसा करने में वह अवश्य सफल होंगे.
बाबूलाल मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी से झारखंड के अनेक छोटे दलों के नेता संपर्क में हैं और उनके साथ साझा मंच बनाकर चुनाव लड़ने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.
* बंधू तिर्की,एनोस एक्का हैं संपर्क में
उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के विधायक बंधू तिर्की, जय भारत समानता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा एवं झारखंड पार्टी के एनोस एक्का ने उनसे संपर्क साधा है. इन सभी दलों से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है.
* भानु प्रताप शाही की पार्टी भी है संपर्क में
मरांडी ने बताया कि झारखंड के पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही का नौजवान संघर्ष मोर्चा और कई अन्य छोटे दल भी उनकी पार्टी के संपर्क में हैं तथा सभी से साझा मंच बनाने के लिए बातचीत चल रही है.
कांग्रेस और झामुमो के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव: अजय राय
इस बीच झाविमो के पूर्व सांसद अजय कुमार ने एक बयान में कहा कि उनकी राय में उनकी पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ मिलकर लड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में अंतिम फैसला को पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को करना है.
दूसरी ओर, झाविमो के प्रधान महासचिव और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा है कि छोटे दलों का अपने-अपने क्षेत्र में प्रभाव होता है और हमारी कोशिश है कि वे सभी मरांडी के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार के गठन के लिए एक मंच पर आयें. इससे राज्य में विधानसभा चुनावों में मतों के बिखराव को रोका जा सकेगा.
तृणमूल कांग्रेस के नेता बंधू तिर्की ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह समान सिद्धान्तों वाले दलों से गठबंधन के पक्ष में हैं जिससे मतों का बिखराव न हो. उन्होंने कहा कि वह प्रयासरत हैं कि समान विचार वाले दलों का साझा मंच बने. झाविमो के साथ चुनावी गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कल दुमका में कहा कि इस बारे में सत्ताधारी गठबंधन के सभी दलों से बातचीत करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




