नक्सलियों के खिलाफ तेज हुआ सर्च अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सरायकेला : जिला मुख्यालय सरायकेला से करीब 32 किमी दूर कुचाई व खरसावां के सीमावर्ती रायसिंदरी-बुरुटोला जंगल में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज हो गया है. मंगलवार से बड़े पैमाने पर झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन, जिला पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों द्वारा जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सर्च ऑपरेशन […]
विज्ञापन
सरायकेला : जिला मुख्यालय सरायकेला से करीब 32 किमी दूर कुचाई व खरसावां के सीमावर्ती रायसिंदरी-बुरुटोला जंगल में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज हो गया है. मंगलवार से बड़े पैमाने पर झारखंड जगुआर, कोबरा बटालियन, जिला पुलिस व अन्य सुरक्षा बलों द्वारा जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में सुरक्षा बलों को एक आइइडी, एक कैन बम व तार मिला. कैन बम को जंगल में जमीन के नीचे गाड़ कर रखा गया था. पुलिस ने जंगल में इसे कर नष्ट कर दिया. इसकी पुष्टि सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने की. उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है.
घने जंगल होने के कारण सुरक्षा बल के जवान फूंक-फूंक कर कदम रखे रहे हैं.
घेराबंदी कर चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन :
कुचाई व खरसावां के सीमावर्ती रायसिंदरी-बुरुटोला जंगल में 28 मई को आइइडी बिस्फोट में 26 जवानों के घायल होने के बाद से ही नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है. सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, एसडीपीओ अविनाश कुमार समेत कई अधिकारी ऑपरेशन में शामिल है. बुधवार को किसी तरह की पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की सूचना नहीं है. हुडांगदा से लेकर एक ओर चांडिल, चौका तथा दूसरी ओर कुचाई, तमाड़, अड़की से खूंटी तक काफी घना जंगल है. मंगलवार से सर्च ऑपरेशन में शामिल कुछ जवानों को बुधवार की सुबह रेस्ट दिया गया है, जबकि रोटेशन के आधार पर अन्य जवानों को सर्च ऑपरेशन के लिये जंगल में भेजा गया है.
–ड्रोन कैमरे की ली जा रही है मदद
सर्च ऑपरेशन के दौरान ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जा रही है. इसके अलावे प्रशिक्षित कुत्तों को भी लगाया गया है. रायसिंदरी व बुरुटोला के जंगलों के पहाड़ी व जंगल में किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है. यहां तक की मीडिया के लोगों को भी रोक दिया जा रहा है.
–घायलों की स्थिति में हो रहा है सुधार
एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि 15 सुरक्षा बल घायल हुए थे. अन्य 11 सुरक्षा बलों को हल्की चोटें लगी थीं. चार सुरक्षा बल गंभीर रूप से घायल हैं. सभी का इलाज रांची के मेडिका अस्पताल में किया जा रहा है.
सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में एक आइइडी, एक कैन बम, तार तथा उससे संबंधित सामान मिले हैं. बम को नष्ट कर दिया गया है. सर्च ऑपरेशन जारी है.
अविनाश कुमार, एसडीपीओ सरायकेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










