ePaper

भद्रकाली मंदिर में शादी में भाग लेने आये लोगों को पेड़ से बांधकर की डकैती

Updated at : 17 May 2019 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
भद्रकाली मंदिर में शादी में भाग लेने आये लोगों को पेड़ से बांधकर की डकैती

चतरा : झारखंड के चतरा जिला में भद्रकाली मंदिर में आयोजित एक शादी में शामिल होने आये लोगों को पेड़ से बांधकर उन्हें लूटा गया. मामला गुरुवार देर रात इटखोरी थाना क्षेत्र के अरमेदाग पथ स्थित गुरियाटांड़ में हुआ. बताया जाता है कि अपराधियों ने भीषण डकैती की. किसी को नहीं बख्शा. रास्ते से आने-जाने […]

विज्ञापन

चतरा : झारखंड के चतरा जिला में भद्रकाली मंदिर में आयोजित एक शादी में शामिल होने आये लोगों को पेड़ से बांधकर उन्हें लूटा गया. मामला गुरुवार देर रात इटखोरी थाना क्षेत्र के अरमेदाग पथ स्थित गुरियाटांड़ में हुआ.

बताया जाता है कि अपराधियों ने भीषण डकैती की. किसी को नहीं बख्शा. रास्ते से आने-जाने वालों को भी पेड़ से बांधकर उनके माल-असबाब लूट लिये. लुटेरों ने एक मोटरसाइकिल भी लूट ली.

लंबे अरसे बाद इस सड़क पर हुई लूटपाट से क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों में भी भय का माहौल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola