रांची : हत्या के दो अभियुक्तों को उम्रकैद, जुर्माना भी लगा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : एजेसी एसएस प्रसाद की अदालत ने हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनायी है. जिन्हें सजा मिली है उनमें मीना तिग्गा अौर रवि कच्छप शामिल हैं. दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. मामले […]
विज्ञापन
रांची : एजेसी एसएस प्रसाद की अदालत ने हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनायी है. जिन्हें सजा मिली है उनमें मीना तिग्गा अौर रवि कच्छप शामिल हैं. दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. जुर्माना नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. मामले के अन्य आरोपियों को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.
जानकारी के मुताबिक सजा पानेवाले दोनों अभियुक्तों ने पूनम देवी नामक महिला की हत्या कर लाश को नगड़ी कुदलौंग स्थित रेलवे लाइन पर फेंक दिया था. यह मामला नगड़ी थाना कांड संख्या 161/16 से जुड़ा है. मामले के सूचक त्रिलोकी विश्वकर्मा तिरिल रोड कोकर निवासी ने थाना में मामला दर्ज कराया था.
उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी पूनम की शादी रमेश तिग्गा नामक व्यक्ति से हुई थी. शादी के बाद पता चला कि रमेश तिग्गा पहले ही दो शादी कर चुका है. पूनम को उसकी सौतन मीना तिग्गा, उसका बेटा अौर भाई मारते पीटते थे. 19 दिसंबर 2016 को रमेश तिग्गा ने अपने ससुर त्रिलोकी विश्वकर्मा को बताया कि पूनम को उसकी पहली पत्नी मीना तिग्गा सहित कुछ अन्य लोग घर से उठाकर ले गये हैं.
इसके बाद त्रिलोकी ने पूनम की खोजबीन शुरू की. 20 दिसंबर को उसे पता चला कि नगड़ी के कुदलौंग में एक युवती का शव मिला है जिसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है. रिम्स जाने के बाद उसे पता चला कि वह लाश उसकी बेटी पूनम की है. इसके बाद उसने थाना में मामला दर्ज कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










