हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार, कबूला, डायन-बिसाही के आरोप में की थी जोहन की हत्या
Updated at : 11 May 2019 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : अड़की थाना क्षेत्र के लेटेबुरू जंगल में छह मई को हुई जोहन सोय हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. उसकी हत्या डायन-बिसाही के आरोप में की गयी थी़. पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें बरनावास सोय, इलियस सोय, जयमसीह सोय व मार्टिन सोय शामिल […]
विज्ञापन
खूंटी : अड़की थाना क्षेत्र के लेटेबुरू जंगल में छह मई को हुई जोहन सोय हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. उसकी हत्या डायन-बिसाही के आरोप में की गयी थी़. पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें बरनावास सोय, इलियस सोय, जयमसीह सोय व मार्टिन सोय शामिल हैं. यह जानकारी एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी.
उन्होंने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है़. उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी भी बरामद कर लिया गया़. ज्ञात हो कि छह मई को नारंगा तुबिल सीमाना में नारंगा गांव निवासी जोहन सोय की हत्या लाठी-डंडा से पीटकर की गयी थी़.
उस दिन मतदान होने के कारण पहले इसे राजनीतिक हत्या समझी जा रही थी. लेकिन पुलिसिया जांच में डायन-बिसाही का मामला सामने आया़. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है़. इनके पास से दो बाइक भी बरामद की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




