भरनो पुलिस ने मवेशी लदा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार

Updated at : 08 May 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
भरनो पुलिस ने मवेशी लदा ट्रक पकड़ा, दो गिरफ्तार

भरनो : भरनो पुलिस ने मंगलवार की सुबह मवेशिया से लदा एक ट्रक पकड़ा है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में तस्करी के लिए दर्जनों गाय, बैल को छत्तीसगढ़ से रांची की ओर ले जाया जा रहा है. इसके बाद पशुओं को बंगाल ले जाया जायेगा. सूचना पर पुलिस […]

विज्ञापन

भरनो : भरनो पुलिस ने मंगलवार की सुबह मवेशिया से लदा एक ट्रक पकड़ा है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में तस्करी के लिए दर्जनों गाय, बैल को छत्तीसगढ़ से रांची की ओर ले जाया जा रहा है. इसके बाद पशुओं को बंगाल ले जाया जायेगा. सूचना पर पुलिस ने थाना के पास ट्रक को रोका.

ड्राइवर व खलासी को गिरफ्तार किया. उक्त ट्रक कुर्गी निवासी सरवर हुसैन का है. ड्राइवर अजीज अंसारी व खलासी समसुल रजा लोहरदगा के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इसके अलावा दो ट्रक और मवेशी जा रहा था, जो पुलिस की गिरफ्त में नहीं आये. ट्रक में 36 मवेशी लदे थे, जिसमें दो मवेशियों की मौत ट्रक में हो चुकी थी. मवेशियों को खाना-पीना कुछ भी नहीं दिया गया था. पुलिस ने सभी मवेशियों को जिम्मेनामा पर किसानों के बीच वितरित कर दिया.
इधर, मवेशी लेने के लिए सुबह से ही दर्जनों लोग थाना में जमे रहे. ट्रक के मालिक सरवर हुसैन ने फोन पर बताया कि उसे मवेशी लाने के लिए 10 हजार कमीशन मिला था. वहीं प्रति ट्रक 22 हजार रुपये पुलिस को मैनेज करने के लिए दिया जाता है. उसने बताया कि उक्त राशि गुमला, सिसई व भरनो थाना व डीएसपी को देने के लिए ली थी, फिर भी पुलिस ने कार्रवाई की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola