अज्ञात अपराधियों ने चलायी गोली, केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2019 1:41 AM
नौडीहाबाजार/पलामू : नौडीहा थाना क्षेत्र के सरईडीह – डगरा पथ पर हार्वे स्कूल के पास गोली चालन की घटना हुई. इस घटना में डगरा निवासी राकेश सिंह बाल-बाल बच गये. भुक्तभोगी श्री सिंह ने सरईडीह पिकेट में मामला दर्ज कराया है. यह घटना गुरुवार की शाम करीब तीन बजे की बतायी जाती है. भुक्तभोगी श्री […]
नौडीहाबाजार/पलामू : नौडीहा थाना क्षेत्र के सरईडीह – डगरा पथ पर हार्वे स्कूल के पास गोली चालन की घटना हुई. इस घटना में डगरा निवासी राकेश सिंह बाल-बाल बच गये. भुक्तभोगी श्री सिंह ने सरईडीह पिकेट में मामला दर्ज कराया है. यह घटना गुरुवार की शाम करीब तीन बजे की बतायी जाती है.
भुक्तभोगी श्री सिंह ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ जो मामला दर्ज कराया है उसमें यह कहा गया है कि वह अपने गांव डगरा से छतरपुर जा रहे थे. इसी क्रम में हार्वे स्कूल के पास अपराधियों ने उन्हें लक्ष्य कर गोली चला दी. ईश्वरी की कृपा से वह बाल-बाल बच गये. इस मामले में छतरपुर एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह ने बताया कि गोली चालन की जानकारी मिली है.सरईडीह पिकेट में भुक्तभोगी के द्वारा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही इस घटना में शामिल लोग पुलिस के चंगुल में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










