भाभी से अवैध संबंध के शक में छोटे भाई की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

घायल करने के बाद उसे खुद अस्पताल ले गया डुमरी(गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के छोटा कटरा गांव निवासी गंदूर नगेशिया ने अपने छोटे भाई काशीनाथ नगेशिया (28) की रविवार को सिलोट (मसाला पीसने वाला पत्थर) से मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी गंदूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने […]
विज्ञापन
घायल करने के बाद उसे खुद अस्पताल ले गया
डुमरी(गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के छोटा कटरा गांव निवासी गंदूर नगेशिया ने अपने छोटे भाई काशीनाथ नगेशिया (28) की रविवार को सिलोट (मसाला पीसने वाला पत्थर) से मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी गंदूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई गंदूर नगेशिया ने बताया कि मेरी पत्नी व मेरे छोटे भाई काशीनाथ नगेशिया के बीच अवैध संबंध था.
इस बात को लेकर कई बार दोनों को समझाया गया था, लेकिन दोनों नहीं माने. मेरा छोटा भाई मुझे ही मार डालने की धमकी देता था. इसी डर से मैं कुछ दिन बाहर चला गया था. वापस घर आया, तो भी दोनों में सुधार नहीं हुआ. घटना के एक दिन पूर्व रात में मैं महुआ चुनने गया था. सुबह घर आया, तो मेरी पत्नी मुझे महुआ चुनने के लिए जाने की बात कही.
मैं चला गया, फिर घर लौटा, तो देखा कि दोनों आपत्तिजनक स्थिति में हैं. यह देख कर मुझे गुस्सा आ गया. मैं घर में रखे सिलोट उठा कर उसके चेहरे पर मारा. उसके बाद उसे सीएचसी डुमरी ले गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया, लेकिन जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










