हेरहंज के जंगल में मिले उग्रवादियों के हथियार

Updated at : 01 Apr 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
हेरहंज के जंगल में मिले उग्रवादियों के हथियार

हेरहंज(चंदवा) : लातेहार जिला के हेरहंज प्रखंड स्थित मारी कटांग जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये. एसपी प्रशांत आनंद व सीआरपीएफ के कमांडेंट विनय त्रिपाठी ने बताया कि बरामद हथियार टीएसपीसी उग्रवादियों का बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टीएसपीसी उग्रवादियों द्वारा किसी बड़ी घटना को […]

विज्ञापन

हेरहंज(चंदवा) : लातेहार जिला के हेरहंज प्रखंड स्थित मारी कटांग जंगल से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये गये. एसपी प्रशांत आनंद व सीआरपीएफ के कमांडेंट विनय त्रिपाठी ने बताया कि बरामद हथियार टीएसपीसी उग्रवादियों का बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टीएसपीसी उग्रवादियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से यह हथियार यहां छिपाया गया था.

अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिली थी कि जंगल में हथियारों का जखीरा छुपा कर रखा गया है. इसके बाद रविवार सुबह सर्च अभियान पर जिला पुलिस व सीआरपीएफ की टीम जंगल में पहुंची. मारी-कटांग जंगल में पहाड़ियों पर बनी छोटे-छोटे गुफाओं में हथियारों का जखीरा मिला.
बरामद हथियार : 315 बोर की एक राइफल, 315 बोर की 70 कारतूस, 7.62 एमएम के 96 कारतूस, 9 एमएम के 106 जीवित कारतूस, 315 बोर का 19 खोखा, जिलेटीन टयूब 10 नग, दो पीठू बैग व लाल कपड़े का एक बैनर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola