चतरा में इनामी नक्सली गिरफ्तार

चतरा : चतरा पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हार्डकोर बिंदु गंझू को टंडवा के पिपराडीह परसातरी से गिरफ्तार किया है़ सरकार ने उस पर इनाम घोषित कर रखा है़ वह कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है़ टंडवा और पिपरवार थाने में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. यह जानकारी एसपी प्रशांत कर्ण […]
चतरा : चतरा पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हार्डकोर बिंदु गंझू को टंडवा के पिपराडीह परसातरी से गिरफ्तार किया है़ सरकार ने उस पर इनाम घोषित कर रखा है़ वह कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है़ टंडवा और पिपरवार थाने में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. यह जानकारी एसपी प्रशांत कर्ण ने सोमवार को प्रेस वार्ता में दी़ एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बिंदु गंझू को गिरफ्तार किया गया़. वह 2004-05 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था.
2008 तक उसने माओवादी के शीर्ष नेता रामाशंकर यादव, श्याम लाल और पारस के साथ मिल कर कई घटनाओं को अंजाम दिया़ 2008 में वह संगठन छोड़ कर कहीं चला गया था़ सोमवार को जैसे ही वह अपने घर आया, उसे गिरफ्तार कर लिया गया़ गिरफ्तारी के दौरान टंडवा थाना प्रभारी डोमन राम और पुलिस के जवान शामिल थ़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




