रेलगाडी पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

बोकारो, झारखंड: मूरी-धनबाद यात्रीगाडी के बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पहुंचते ही इंजन और पांच डिब्बे आज पटरी से उतर गए लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे ने दी. दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सभी रेलयात्रियों को सडक मार्ग से भेजा […]
बोकारो, झारखंड: मूरी-धनबाद यात्रीगाडी के बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पहुंचते ही इंजन और पांच डिब्बे आज पटरी से उतर गए लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे ने दी.
दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि सभी रेलयात्रियों को सडक मार्ग से भेजा गया है.आद्रा के डिविजनल रेल प्रबंधक अरविंद मितल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए हैं.
रेलगाडी के पटरी से उतरने के परिणामस्वरुप पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस को पटना और रांची दोनों स्टेशनों से रद्द कर दिया गया जबकि रांची-वैद्यनाथधाम एक्सप्रेस और धनबाद-रांची-धनाबाद पैसेंजर ट्रेन को भी रद्द किया गया और कुछ रेलगाडियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया या उनके समय में तब्दीली की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




