स्थानीयता नीति बिना संशोधन नहीं है मंजूर: अन्नपूर्णा देवी

Updated at : 19 Jun 2014 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीयता नीति बिना संशोधन नहीं है मंजूर: अन्नपूर्णा देवी

जमशेदपुर: जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि जब तक स्थानीय नीति पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं होगी, तब तक उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है. उसकी मूल कॉपी उन्हें नहीं मिली है. जो खबरें अखबारों के माध्यम से आ रही हैं, उसमें संशोधन की आवश्यकता है. इसके लिए सर्वदलीय बैठक […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: जल संसाधन मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा है कि जब तक स्थानीय नीति पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं होगी, तब तक उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है. उसकी मूल कॉपी उन्हें नहीं मिली है. जो खबरें अखबारों के माध्यम से आ रही हैं, उसमें संशोधन की आवश्यकता है. इसके लिए सर्वदलीय बैठक के अलावा, बुद्धिजीवियों व समाजसेवी संगठनों की बैठक बुलायी जानी चाहिए.

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में नमो लहर का असर नहीं दिखेगा. इसमें क्षेत्रीय दल का प्रभाव रहता है. चुनाव में गंठबंधन तय है, लेकिन राजद झारखंड में किसके साथ गंठबंधन करेगा, यह पार्टी सुप्रीमो तय करेंगे. अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि खरकई नदी पर बननेवाले बहुप्रतीक्षित ईचा और कुजू डैम को लेकर गांववालों में विसंगतियां फैलायी जा रही हैं.

उन्हें यह बताया जा रहा है कि डैम से सौ से अधिक गांव डूब जायेंगे, जबकि पहले चरण में जितनी ऊंचाई डैम में रखी जायेगी, इससे 12-15 गांव ही प्रभावित होंगे. डैम का काम जितना जल्द पूरा होगा, आस-पास के लोगों को ज्यादा फायदा होगा. उन्होंने कहा कि जो गांव इसकी जद में आनेवाले हैं, उनकी जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजा व पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. सुवर्णरेखा परियोजना का काम जल्द पूरा हो, इसके लिए विभाग प्रयासरत है. जमीन अधिग्रहण के कुछ मामलों में दिक्कत है, जिसे जल्द सुलझा लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola