शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने महिला पर फेंका तेजाब

मिहिजाम : चितरंजन रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक सिरफिरे आशिक ने अपनी कथित प्रेमिका को तेजाब फेंक कर घायल कर दिया. पीड़िता व कथित प्रेमी पश्चिम बंगाल के नादिया जिला के निवासी हैं. घटना के समय पास खड़े तीन-चार यात्राी भी घायल हो गये. सूचना पर पुलिस ने पीड़िता को […]
मिहिजाम : चितरंजन रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब एक सिरफिरे आशिक ने अपनी कथित प्रेमिका को तेजाब फेंक कर घायल कर दिया. पीड़िता व कथित प्रेमी पश्चिम बंगाल के नादिया जिला के निवासी हैं. घटना के समय पास खड़े तीन-चार यात्राी भी घायल हो गये. सूचना पर पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भरती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पीड़िता के मुताबिक वह शादीशुदा है व उसके बच्चे भी हैं. प्रेमी तीन साल से उसके पीछे पड़ा था और शादी की जिद कर रहा था. इनकार करने पर उसने घटना को अंजाम दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




