पटना सुपर आज से रद्द रहेगी

Updated at : 16 Jun 2014 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सुपर आज से रद्द रहेगी

गोमो में नन इंटरलॉकिंग का कार्य आज से कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से आयेंगी और जायेंगी रांची : गोमो स्टेशन पर आरआरआइ कार्य के लिए नन इंटरलॉकिंग का कार्य 16 जून सोमवार से शुरू हो रहा है. यह 24 जून तक चलेगा. इसके कारण रविवार 15 जून को हटिया-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रही. वहीं सोमवार […]

विज्ञापन

गोमो में नन इंटरलॉकिंग का कार्य आज से

कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से आयेंगी और जायेंगी

रांची : गोमो स्टेशन पर आरआरआइ कार्य के लिए नन इंटरलॉकिंग का कार्य 16 जून सोमवार से शुरू हो रहा है. यह 24 जून तक चलेगा. इसके कारण रविवार 15 जून को हटिया-पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रही. वहीं सोमवार से पटना-हटिया सुपरफास्ट व हटिया पटना सुपरफास्ट सहित अन्य ट्रेनें रद्द रहेगी. कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन किया गया है. इसके अलावा रांची से खुलनेवाली कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा.

रद्द की गयी ट्रेनें

– 18626 हटिया-पटना सुपर एक्स (15 से 23 जून तक)

– पटना-हटिया सुपर एक्सप्रेस (16 से 24 जून तक)

– 15282 पटना-सहरसा (कोशी) एक्स (15 से 23 जून तक)

– 15281 सहरसा-पटना एक्स (कोशी) 16 से 24 जून

– 04005 रांची-नयी दिल्ली जनसाधारण (21 जून)

– 04006 नयी दिल्ली-रांची जनसाधारण (19 जून)

परिवर्तित मार्ग से

– 16 से 23 जून तक गाड़ी सं – 12365 रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस गया-गोमो-धनबाद-चंद्रपुरा-मुरी होकर जायेगी.

– 16 से 23 जून तक गाड़ी सं – 18624 हटिया-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस धनबाद-झाझा होकर जायेगी

– 16 से 22 जून तक गाड़ी सं – 18623 राजेंद्रनगर-हटिया एक्सप्रेस झाझा-धनबाद-चंद्रपुरा होकर आयेगी

– 16 से 23 जून तक गाड़ी सं – 53061/62 वद्र्घमान-हटिया-वद्र्घमान पैसेंजर धनबाद-कतरासगढ़-चंद्रपुरा होकर जायेगी व आयेगी.

– 16 से 23 जून तक गाड़ी सं – 13319/20 बैद्यनाथधाम-रांची-बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस धनबाद-कतरासगढ़-चंद्रपुरा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola