धुर्वा में दवा एजेंट के घर पर भी हुई चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के बांस कोचा निवासी दवा एजेंट सुधीर कुमार के घर से चोरों ने दो लाख नकद सहित पांच लाख रुपये के सामान चोरी कर लिये. हालांकि इस संबंध में उन्होंने धुर्वा थाना में लिखित शिकायत नहीं की है़ मौखिक रूप से उन्होंने थाना के एक पुलिस पदाधिकारी को घटना की […]
विज्ञापन
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के बांस कोचा निवासी दवा एजेंट सुधीर कुमार के घर से चोरों ने दो लाख नकद सहित पांच लाख रुपये के सामान चोरी कर लिये. हालांकि इस संबंध में उन्होंने धुर्वा थाना में लिखित शिकायत नहीं की है़
मौखिक रूप से उन्होंने थाना के एक पुलिस पदाधिकारी को घटना की जानकारी दी है. धुर्वा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सुधीर कुमार बांस कोचा में रहते हैं. दिवाली के पहले ही वह छठ मनाने के लिए घर गये थे.
रांची लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई. उन्होंने धुर्वा थाना के पुलिसकर्मियों काे बताया कि घर का ताला भी नहीं टूटा है. उन्होंने एक करीबी पर चोरी का शक जाहिर किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










