एदलहातू पहाड़ी पर युवती से गैंगरेप

Updated at : 15 Jun 2014 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
एदलहातू पहाड़ी पर युवती से गैंगरेप

रांची: बरियातू थाना की पुलिस ने एदलहातू के जोगो पहाड़ में एक युवती (18) से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में शनिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में जितेंद्र उरांव, संदीप लकड़ा (मोरहाबादी) और शंकर साव (जोड़ा तालाब) शामिल है. बताया जाता है कि जितेंद्र उरांव के पिता बाल चरण उरांव पुलिस […]

विज्ञापन

रांची: बरियातू थाना की पुलिस ने एदलहातू के जोगो पहाड़ में एक युवती (18) से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में शनिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में जितेंद्र उरांव, संदीप लकड़ा (मोरहाबादी) और शंकर साव (जोड़ा तालाब) शामिल है. बताया जाता है कि जितेंद्र उरांव के पिता बाल चरण उरांव पुलिस लाइन में सिपाही हैं. वारदात में शामिल बिट्टू और शिव फरार हैं.

बरियातू थाना में घटना के संबंध में युवती के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अभी युवती का मेडिकल जांच नहीं कर सकी है. बरियातू पुलिस के अनुसार, युवती की मेडिकल जांच सोमवार को करायी जायेगी.

युवती ने बरियातू पुलिस को बताया है कि उसकी जान- पहचान करीब दो वर्ष पहले से जितेंद्र उरांव से हुई थी. वह जितेंद्र से प्रेम करती थी और शादी करना चाहती थी. जितेंद्र ने भी युवती से शादी का वादा किया था. युवती ने बताया कि जितेंद्र ने उसे शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान बुलाया था. इसके बाद जितेंद्र कुमार युवती को शादी करने के नाम पर अपने साथ शाम सात बजे तक इधर- उधर घुमाता रहा. देर रात जितेंद्र युवती को एदलहातू के जोगो पहाड़ पर ले गया. वहां पहले से चार अन्य युवक बैठे थे. जहां सभी ने मिल कर शराब पी और जबरन युवती को शराब पिला कर उसके साथ बारी- बारी से दुष्कर्म किया. मामले की जानकारी जब शनिवार को बरियातू पुलिस को मिली. तब पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ छापेमारी कर पांच में से तीन को गिरफ्तार कर लिया.

छह माह पहले जेल से निकला था जितेंद्र उरांव
बरियातू पुलिस के अनुसार, लोअर बाजार थाना की पुलिस ने पहले भी जितेंद्र उरांव को ऑर्म्स एक्ट के एक केस में जेल भेजा था. जेल से करीब छह माह पहले ही जितेंद्र उरांव जमानत पर बाहर निकला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola