बाजार में दौड़ा कर व्यवसायी की हत्या

रांची: लापुंग थाना क्षेत्र के लापुंग- कर्रा सीमा स्थित फतेहपुर बाजार में शनिवार को 4.30 बजे अपराधियों ने व्यवसायी कुरबान अंसारी (32) की दौड़ाने के बाद गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले. हत्या के बाद पूरे बाजार में भगदड़ मच गयी. फिलहाल पुलिस घटना […]
रांची: लापुंग थाना क्षेत्र के लापुंग- कर्रा सीमा स्थित फतेहपुर बाजार में शनिवार को 4.30 बजे अपराधियों ने व्यवसायी कुरबान अंसारी (32) की दौड़ाने के बाद गोली मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकले. हत्या के बाद पूरे बाजार में भगदड़ मच गयी. फिलहाल पुलिस घटना को अंजाम देनेवाले अपराधियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है.
जानकारी के अनुसार कुरबान अंसारी फतेहपुर के रहनेवाले थे. वह बाजार में व्यवसाय के सिलसिले में पहुंचे थे. इसी बीच पांच अपराधी हथियार लेकर बाजार पहुंचे और कुरबान अंसारी को खोजने लगे.
अपराधियों के हाथ में हथियार देख कुरबान अंसारी बाजार से बस्ती की ओर भागने ले. अपराधियों ने भी उनका पीछा करते हुए फायरिंग शुरू की. बताया जाता कि इसी दौरान एक गोली कुरबान अंसारी के कमर में लगी. इससे वह घायल हो कर वहां गिर पड़े. इसके बाद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इससे कुरबान अंसारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत है. ग्रामीण घटना को लेकर पुलिस को कुछ भी बताने को तैयार नहीं है. घटना के बाद बाजार बंद कर सभी लोग वहां से भाग निकले.
पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं : स्थानीय लोगों के अनुसार पहले भी बाजार में कई घटनाएं हो चुकी है. इस वजह से बाजार लगना बंद हो गया था. हाल में ही बाजार लगना शुरू हुआ है. फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि घटना के पीछे किन अपराधियों का हाथ है. घटना कहीं पीएलएफआइ के उग्रवादियों ने तो अंजाम नहीं दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




