IGI दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग में गोलियां रांची ले जा रहा व्यक्ति पकड़ा गया

नयी दिल्ली : दिल्ली हवाईअड्डे पर सोमवार को रांची जा रहे एक व्यक्ति को बैग में दो गोलियां ले जाते हुए पकड़ा गया. एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के एक कर्मी को यात्री ए के सिन्हा के बैग की जांच के दौरान एक्सरे मॉनिटर पर गोली जैसी […]
नयी दिल्ली : दिल्ली हवाईअड्डे पर सोमवार को रांची जा रहे एक व्यक्ति को बैग में दो गोलियां ले जाते हुए पकड़ा गया.
एक अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात सीआईएसएफ के एक कर्मी को यात्री ए के सिन्हा के बैग की जांच के दौरान एक्सरे मॉनिटर पर गोली जैसी चीज नजर आयी.
अधिकारी ने बताया कि रांची जा रहे यात्री के पास से 0.32 एमएम कैलिबर की दो गोलियां मिली. उन्होंने बताया कि हथियार ले जाने के लिए कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाने पर यात्री को विमान में जाने की इजाजत नहीं दी गयी.
बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. व्यक्ति के खिलाफ हथियार कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




