ePaper

शर्मनाक! बेटी को घर के बाहर भेज पिता ने किया उसकी दोस्त से बलात्कार

Updated at : 01 Sep 2018 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक! बेटी को घर के बाहर भेज पिता ने किया उसकी दोस्त से बलात्कार

जमशेदपुर : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला में यहां से दो किलोमीटर दूर आदित्यपुर में नौ साल की एक लड़की से पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने मामले को लेकर शनिवार को बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब लड़की अपनी दोस्त के घर गयी थी. उसकी दोस्त के पिता लादेन […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला में यहां से दो किलोमीटर दूर आदित्यपुर में नौ साल की एक लड़की से पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया.

पुलिस ने मामले को लेकर शनिवार को बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब लड़की अपनी दोस्त के घर गयी थी. उसकी दोस्त के पिता लादेन हेमब्रम ने अपनी बेटी को बाहर भेज दिया और लड़की से गुरूवार को बलात्कार किया.

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी ने पीड़िता की हालत बिगड़ने पर उसे उसके घर छोड़ दिया. पीड़िता के माता-पिता ने आदित्यपुर पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को शिकायत दर्ज करायी है.

आरोपी ट्रक चालक है. वह और उसका परिवार क्षेत्र से फरार है. लड़की को सरायकेला के सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola