थाने का उदघाटन हुआ, तो आत्मदाह करेंगे

Updated at : 02 Jun 2014 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
थाने का उदघाटन हुआ, तो आत्मदाह करेंगे

भुरकुंडा : यदि बासल थाना के नये भवन का उदघाटन हुआ, तो आदिवासी ग्रामीण उदघाटन के दिन ही सामूहिक आत्मदाह करेंगे. यह निर्णय बलकुदरा के आदिवासी ग्रामीणों ने लिया है. इस बाबत ग्रामीणों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार को पत्र भेजा है. इसमें कहा है कि बलकुदरा गांव के खाता नंबर 202, प्लॉट […]

विज्ञापन

भुरकुंडा : यदि बासल थाना के नये भवन का उदघाटन हुआ, तो आदिवासी ग्रामीण उदघाटन के दिन ही सामूहिक आत्मदाह करेंगे. यह निर्णय बलकुदरा के आदिवासी ग्रामीणों ने लिया है. इस बाबत ग्रामीणों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार को पत्र भेजा है. इसमें कहा है कि बलकुदरा गांव के खाता नंबर 202, प्लॉट 2612, रकबा 53 डिसमिल जमीन स्व महादेव मुंडा के नाम से है. इस जमीन की रसीद भी निर्गत हो रही है. जमीन पर जोत-आबाद के साथ दखल-कब्जा भी है.

लेकिन इस जमीन पर परिजनों के विरोध के बावजूद थाना भवन बना दिया गया है. भवन का कार्य भी पूरा किया जा चुका है. अब कुछ दिनों के बाद इसके उदघाटन की तैयारी हो रही है. ग्रामीणों ने मामले के संबंध में राज्यपाल समेत वरीय अधिकारियों को भी सूचित करते हुए कार्रवाई की मांग की थी. लेकिन हर जगह से उन्हें निराशा ही हाथ लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola