चतरा : पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला
Updated at : 16 Jul 2018 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

सिमरिया : चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के जिरवा खुर्द गांव में पति कीटा भुइयां ने रविवार को पत्नी गुड़िया देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपी पति कीटा भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है. गुड़िया का कसूर था कि वह अपने पति को बेवजह अत्यधिक खर्च करने से मना करती थी. इसी बात […]
विज्ञापन
सिमरिया : चतरा के सिमरिया थाना क्षेत्र के जिरवा खुर्द गांव में पति कीटा भुइयां ने रविवार को पत्नी गुड़िया देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. आरोपी पति कीटा भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है. गुड़िया का कसूर था कि वह अपने पति को बेवजह अत्यधिक खर्च करने से मना करती थी. इसी बात को लेकर पत्नी से खफा पति ने उसकी हत्या कर दी.
जानकारी के अनुसार, दोनों शनिवार को सिमरिया बाजार गये थे. बाजार में सामान खरीदने के बाद कीटा ने अपने एक रिश्तेदार को भी कुछ सामान खरीद कर दे दिया. इसका विरोध पत्नी ने किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि अहले सुबह कीटा ने अपनी पत्नी की लाठी डंडों से जम कर पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही गुड़िया की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




