धनबाद : अलकतरा घोटाले के आरोपियों का बयान दर्ज

Updated at : 03 Jul 2018 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : अलकतरा घोटाले के आरोपियों का बयान दर्ज

चर्चित अलकतरा घोटाला मामले की सुनवाई सोमवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश संजय कुमार की अदालत में हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची में बंद अशोक अग्रवाल, रंजन प्रधान, आशीष मैत्री, राम स्वरूप पंडित की पेशी करायी गयी. जबकि अन्य आरोपी एएस टोप्पो, सत्यव्रत गुप्ता, कामदेव प्रसाद, विनय कुमार […]

विज्ञापन
चर्चित अलकतरा घोटाला मामले की सुनवाई सोमवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश संजय कुमार की अदालत में हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार रांची में बंद अशोक अग्रवाल, रंजन प्रधान, आशीष मैत्री, राम स्वरूप पंडित की पेशी करायी गयी.
जबकि अन्य आरोपी एएस टोप्पो, सत्यव्रत गुप्ता, कामदेव प्रसाद, विनय कुमार सिन्हा हाजिर थे. गिरजानंद प्रसाद गैर हाजिर था. उसके खिलाफ अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया. अदालत ने 11 आरोपियों का सफाई बयान दर्ज किया.
आरोपियों ने घोटाला के आरोप से इनकार किया. ज्ञात हो कि 1994-95 में पथ निर्माण विभाग द्वारा धनबाद डिवीजन में पथ निर्माण कार्य शुरू किया गया था. सप्लायरों व कतिपय अधिकारियों की मिलीभगत से 67 लाख रुपये का अलकतरा घोटाला किया गया था. बाद में सीबीआइ ने आरसी केस नंबर 5/97 दर्ज कर चार्जशीट दायर किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola