गुमला : नशे में बेटे ने कर दी मां की हत्या

Updated:
विज्ञापन
गुमला : नशे में बेटे ने कर दी मां की हत्या

घाघरा : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेंगदाग भैसबथान निवासी विनोद महली ने नशे में शनिवार की रात अपनी मां मंगईन देवी की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद विनोद शनिवार की रात से लेकर रविवार सुबह तक शव के समीप बैठा रहा. इसके बाद फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, […]

विज्ञापन
घाघरा : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेंगदाग भैसबथान निवासी विनोद महली ने नशे में शनिवार की रात अपनी मां मंगईन देवी की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद विनोद शनिवार की रात से लेकर रविवार सुबह तक शव के समीप बैठा रहा. इसके बाद फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार, विनोद नशे में घर पहुंचा था. घर पहुंचने के बाद उसकी मां से क��ा-सुनी हो गयी. गुस्से में विनोद ने मां के सिर पर टांगी से वार कर दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
मां की मौत होने के बाद विनोद सुबह तक शव के समीप बैठा रहा. मृतका के छोटे पुत्र मनोज महली ने बताया कि बड़े भाई विनोद ने फोन कर बताया कि मां को मार दिया हूं. अब सरेंडर करने जा रहा हूं. इतना कहने के बाद फोन कट गया. इसके बाद से विनोद का पता नहीं चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola