झारखंड : दिल्ली से गोड्डा की एक और पहाड़िया नाबालिग किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त

Updated at : 02 Feb 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : दिल्ली से गोड्डा की एक और पहाड़िया नाबालिग किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त

गोड्डा के चपरी गांव की रहनेवाली है नाबालिग देवघर. गोड्डा की राजाभिट्ठा गांव की बच्ची को मुक्त कराये जाने के बाद फरीदाबाद पुलिस ने गोड्डा के चपरी गांव एक और नाबालिग लड़की को मुक्त कराया है. उसकी उम्र लगभग 15 साल है. इस लड़की को भी चार साल पहले सुरेंद्र नामक व्यक्ति ही गोड्डा से […]

विज्ञापन

गोड्डा के चपरी गांव की रहनेवाली है नाबालिग

देवघर. गोड्डा की राजाभिट्ठा गांव की बच्ची को मुक्त कराये जाने के बाद फरीदाबाद पुलिस ने गोड्डा के चपरी गांव एक और नाबालिग लड़की को मुक्त कराया है. उसकी उम्र लगभग 15 साल है. इस लड़की को भी चार साल पहले सुरेंद्र नामक व्यक्ति ही गोड्डा से दिल्ली ले गया था.

चार साल से सुरेंद्र उसे दिल्ली में रखा. काम भी करवाया और एक पैसा नहीं दिया. उसके बाद मनी मिश्रा नाम के व्यक्ति के हवाले कर दिया. मिश्रा उसे लेकर फरीदाबाद आया. इस दौरान तीन साल में एक बार भी उसकी पिताजी से बात नहीं करायी. जब भी घर जाने के लिए कहती थी, तो सुरेंद्र और मनी दोनों बहुत पीटता था. थप्पड़, लात-घूसा से पटक-पटक कर बेरहमी से मारता था.

बच्ची के बयान पर फरीदाबाद सेक्टर-28 थाने में बच्ची के बयान पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. इस केस में भी सुरेंद्र और मनी मिश्रा को आरोपी बनाया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर ली गयी है. जल्द ही दोनों पुलिस गिरफ्त में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola