Jharkhand : सबसे ज्यादा आपराधिक गिरोह रांची और जमशेदपुर में, प्रदेश में 40 आपराधिक गिरोह सक्रिय

Updated at : 22 Dec 2017 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : सबसे ज्यादा आपराधिक गिरोह रांची और जमशेदपुर में, प्रदेश में 40 आपराधिक गिरोह सक्रिय

रांची : झारखंड के 24 जिलों में 40 आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं. इनमें सबसे ज्यादा 8-8 गिरोह राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर में हैं. हालांकि, पांच लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है, लेकिन अपराध को खत्म करने की उनकी चुनौतियां […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड के 24 जिलों में 40 आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं. इनमें सबसे ज्यादा 8-8 गिरोह राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर में हैं. हालांकि, पांच लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर अखिलेश सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है, लेकिन अपराध को खत्म करने की उनकी चुनौतियां अभीबरकरार हैं. सात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव, लखन सिंह, जयनाथ साहू, डेनियल पाल, विजय विरुली, राजेश सिंह और चंदन साेनार अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं.

कुछ ऐसे भी अपराधी हैं, जो सलाखों के पीछे हैं. इसमें अनिल शर्मा, फहीम खान, कुणाल सिंह और डब्लू सिंह जैसे गैंगस्टर शामिल हैं, जो उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके भोला पांडेय और सुशील श्रीवास्तव की मौत हो चुकी है,जबकि सुरेंद्र बंगाली गैंग भी परिदृश्य से गायब हो गया है.

अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने पिछले दिनों हर जिले में सक्रिय क्रिमनल गैंग्स की एक सूची तैयार की. बताया जाता है कि इन अपराधियोंकोखत्म करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश पुलिस विभाग को दिये गये हैं. गैंग्स के लीडर्स की संपत्ति का ब्योरा भी सीआईडी ने सभी जिलों से मंगायी है. एक बार सारा विवरण मिल जाने के बाद आर्थिक रूप से अपराधियों की कमर तोड़ने की कार्रवाई की जायेगी.

कौन-कौनसे गैंग, कहां हैं सक्रिय

रांची

1. अनिल शर्मा : आजीवन कारावास, जेल में, गैंग मेें 15 सदस्य.

2. लवकुश शर्मा : जेल में, गैंग में नौ सदस्य.

3. संदीप थापा : जेल में, गैंग में 28 सदस्य.

4. लखन सिंह व गेंदा सिंह : लखन पर दो लाख इनाम, फरार, गेंदा जेल में, गैंग में 28 सदस्य.

5. नरेश सिंह बुतरू : जमानत पर, गैंग में छह सदस्य.

6. धीरज जालान : जेल में, गैंग में 12 सदस्य.

7. राजीव कुमार मिश्रा : जेल में, गैंग में तीन सदस्य.

8. निक्की शर्मा : जमानत पर, गैंग में पांच सदस्य.

खूंटी

1. पन्ना लाल महतो : जमानत पर, गैंग में 49 सदस्य.

2. जयनाथ साहू : फरार, गैंग में नौ सदस्य.

सिमडेगा

1. लेले साहू : जेल में, गैंग में चार सदस्य.

2. दीपक सिंह : फरार, गैंग में तीन सदस्य.

लोहरदगा

1. बुद्धामीर : जेल में, गैंग में आठ सदस्य.

जमशेदपुर

1. अखिलेश सिंह : गिरफ्तार, गैंग में 50 सदस्य, 23 सक्रिय.

2. राजा शर्मा व गणेश सिंह : जेल में, गैंग में 13 सदस्य.

3. अभिषेक सिंह व उपेंद्र सिंह : अभिषेक जमानत पर, उपेंद्र की मौत, गैंग में 41 सदस्य.

4. पंकज दुबे : जमानत पर, गैंग में 15 सदस्य.

5. सुजीत कुमार शर्मा : जमानत पर, गैंग में 14 सदस्य.

6. अमरनाथ सिंह : जेल में, आठ सदस्य.

7. गुड्डू पांडेय : जमानत पर, गैंग में 13 सदस्य.

8. अंजन कुमार शुक्ला : जमानत पर, गैंग में तीन सदस्य.

चाईबासा

1. डेनियल पाल : फरार, गैंग में नौ सदस्य.

2. विजयी विरुली : फरार, गैंग में पांच सदस्य

बोकारो

1. अमरेंद्र तिवारी : जमानत पर, गैंग में 12 सदस्य.

2. शहनवाज खान : जेल में, गैंग में 12 सदस्य.

3. राजेश सिंह : फरार, गैंग में 13 सदस्य.

4. आरजू मल्लिक : जमानत पर, गैंग में पांच सदस्य.

5. चंदन सोनार : फरार, गैंग में 15 सदस्य.

धनबाद

1. फहीम खान : आजीवन कारावास, जेल में, गैंग में पांच सदस्य.

2. सूरज सिंह : बक्सर में मौत की सूचना, गैंग में 15 सदस्य.

डालटनगंज

1. कुणाल सिंह : आजीवन कारावास, जेल में, गैंग में 34 सदस्य.

2. डब्लू सिंह : आजीवन कारावास, जेल में, गैंग में 49 सदस्य.

3. सुजीत सिंह : जेल में, गैंग में 31 सदस्य.

4. विकास दुबे : जेल में, गैंग में 30 सदस्य.

हजारीबाग

1. अमन श्रीवास्तव : फरार, गैंग में नौ सदस्य.

2. विकास तिवारी : जेल में, गैंग में सात सदस्य.

3. सुशील श्रीवास्तव : मौत, गैंग में 37 सदस्य.

4. भोला पांडेय : मौत, गैंग में 36 सदस्य.

जामताड़ा

1. फौजीदारी उर्फ शकीर : जमानत पर, गैंग में सात सदस्य.

देवघर

1. परमवीर यादव : जमानत पर, गैंग में छह सदस्य.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola