रांची : बिट्टू की हत्या के लिए लाया बबलू खान ने लाया था हथियार

रांची : अपराधी सुजीत सिन्हा हजारीबाग जेल में बंद है. वह जेल से ही गिरोह का संचालन कर रहा है़ उसके आदेश पर ही अपराधी बिट्टू मिश्रा की हत्या करने के लिए बबलू खान उर्फ एनामुल हक तैयार हुआ था़ सुजीत सिन्हा से बबलू खान की मुलाकात जेल में हुई थी़ उसके बाद से बबलू […]
रांची : अपराधी सुजीत सिन्हा हजारीबाग जेल में बंद है. वह जेल से ही गिरोह का संचालन कर रहा है़ उसके आदेश पर ही अपराधी बिट्टू मिश्रा की हत्या करने के लिए बबलू खान उर्फ एनामुल हक तैयार हुआ था़ सुजीत सिन्हा से बबलू खान की मुलाकात जेल में हुई थी़ उसके बाद से बबलू उसके गिरोह में शामिल हो गया था़
बिट्टू मिश्रा की प्रेमिका व सुजीत सिन्हा की पत्नी सूद का काम करती है़ उनसे एक व्यक्ति ने सूद पर रुपये लिये थे. वह व्यक्ति सुजीत सिन्हा की पत्नी को रुपये लौटा रहा था, लेकिन बिट्टू मिश्रा की पत्नी चाहती थी कि रुपये उसे मिले़ उसी बात पर दोनों का विवाद हुआ़ विवाद होने के बाद बिट्टू मिश्रा की हत्या की योजना बनी थी, जिसको बबलू खान सोमवार को अंजाम देने वाला था. उसके पहले उसे कांके थाना प्रभारी राजीव रंजन व गोंदा थाना प्रभारी अनिल द्विवेदी ने कांके के चंदवे स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया़ उसके पास से कारबाइन, नाइन एमएम की पिस्टल, लाइट पिस्टल व 196 गोली बरामद की गयी थी़ यह जानकारी एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी़ इस दौरान सिटी एसपी अमन कुमार व सदर डीएसपी विकास चंद्र श्रीवास्तव भी उपस्थित थे.
एसएसपी व सिटी एसपी ने बताया कि बबलू खान को हथियार सप्लाई चुटिया निवासी अपराधी ऋषिकेश उर्फ बाबू, राकेश उर्फ डिंपू व पंडरा बस्ती निवासी आयुष उर्फ छाेटू ने किया था. बिट्टू मिश्रा के साथ जमीन का कारोबार करनेवाले शैलेश सिंह की भी हत्या की योजना बबलू खान ने बनायी थी़ शैलेश सिंह जमीन कारोबारी है और चंदवे के एक जमीन के मामले में उसने बबलू खान, संदीप थापा, सुजीत सिन्हा व अन्य पर 15 लाख रंगदारी मांगने की प्राथमिकी गत 13 जुलाई को दर्ज करायी थी़. बबलू खान पर गोंदा व कांके थाना में रंगदारी, मारपीट, धमकी व आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं.
बरामद पिस्टल चाइना का : नाइन एमएम की जो पिस्टल बबलू खान के पास से मिली है, वह अधिकतर पुलिस को सप्लाई की जाती है़ पिस्टल मेड इन चाइना है़ बरामद कारबाइन का प्रयोग पुलिस वाले भी करते हैं, उसमें नंबर भी अंकित है़ यह जांच की जा रही है कि कारबाइन पुलिस वाले से लूटी हुई ताे नहीं है़
वायरल हुआ फोटो जहानाबाद का : बबलू खान का एके-47 के साथ फोटो वायरल हुआ था, वह फोटो जहानाबाद के एक गांव में हथियार खरीदने के दौरान का है़ बबलू खान, ऋषिकेस उर्फ बाबू, डिंपू, प्रकाश उर्फ लंबू व आनंद घासी के साथ जहानाबाद गया था़ . वे लोग एक एक्सयूबी कार व स्कॉर्पियो से जहानाबाद गये थे़ सीएमपीडआइ निवासी प्रकाश को धमका कर बबलू खान अपने साथ ले गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




