Indian Idol 14 Winner: कानपुर के वैभव गुप्ता बने इंडियन आइडल 14 के विनर, बोले- मैं अपना स्टूडियो बनाना चाहता हूं

Indian Idol 14 winner: आखिरकार इंडियन आइडल 14 को अपना विनर मिल गया है. कानपुर के वैभव गुप्ता को इंडियन आइडल सीजन 14 के विजेता बन गए है. उनके फैंस उनकी जीत से काफी खुश है.

Indian Idol 14 winner: कानपुर के वैभव गुप्ता इंडियन आइडल 14 के विनर बन गए. वैभव को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक शानदार कार मिला.

इंडियन आइडल सीजन 14 के शुरूआत से ही वैभव गुप्ता ने अपनी गायिकी से जजेस और दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया था. हर एपिसोड के साथ उनकी आवाज भी निखरती गई.

वैभव गुप्ता इंडियन आइडल 14 के विजेता के रूप में उभरे. जबकि सुभादीप दास चौधरी फर्स्ट रनर-अप बने और पीयूष दूसरे रनर-अप बने. दोनों रनर-अप को पांच-पांच लाख रुपए मिले.

इंडियन आइडल सीजन 14 के ग्रैंड फिनाले में वैभव, सुभादीप दास, पीयूष पंवार, अनन्या पाल, अंजना पद्मनाभन और आद्या मिश्रा थी. वैभव ने सबको पीछे छोड़ते हुए ट्राफी पर कब्जा कर लिया.

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 में विशाल ददलानी, कुमार शानू और श्रेया घोषाल जज के रूप में नजर आए. जबकि शो को होस्ट हुसैन ने किया. वहीं, फिनाले की रात सोनू निगम और नेहा कक्कड़ गेस्ट बनकर आए थे.

वैभव गुप्ता ने पिंकविला से बात करते हुए बताया कि जीते हुए रकम एक स्टूडियो बनाएंगे. उन्होंने कहा, “मैंने शो से जो पुरस्कार राशि जीती है, उससे मैं अपना स्टूडियो बनाना चाहता हूं, जहां मैं गाने रिकॉर्ड कर सकूं.

वैभव ने आगे कहा, मेरे दर्शकों और फैंस ने हमेशा मेरा समर्थन किया है और मैं चाहता हूं कि मैं हमेशा उनका मनोरंजन कर सकूं. स्टूडियो होना हमेशा से एक सपना रहा है और पुरस्कार राशि के साथ, मैं इसे आसानी से हासिल कर सकता हूं.”

वैभव ने अपनी स्ट्रगल की कहानी बताते हुए कहा, “मैं रिजेएक्शन, असफलताओं या असफलताओं के कारण कभी नहीं रोया. मैंने यह सब अपने अंदर रखा और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ा.

उन्होंने ये भी कहा कि, ”मैं महादेव का भक्त हूं और मैं हमेशा मंदिरों में जाता था और भगवान से इस बारे में बात करता था और शांति और आश्वासन की भावना महसूस करता था कि एक दिन चीजें ठीक हो जाएंगी. और मुझे खुशी है कि यह आज हुआ.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










