सनकी आशिक ने चाकू से 34 बार गोद-गोदकर छात्रा की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Updated:
विज्ञापन
सनकी आशिक ने चाकू से 34 बार गोद-गोदकर छात्रा की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

जेतपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर आर चौधरी की अदालत ने जयेश सरवैया (26) को 11वीं कक्षा की एक छात्रा को 34 बार चाकू से वार करने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई. जयेश ने लड़की पर चाकू से हमला इसलिए किया क्योंकि उसने उसका प्रेम प्रस्ताव खारिज कर दिया था.

विज्ञापन

गुजरात के राजकोट जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की को 34 बार चाकू मारकर उसकी बेरहमी से हत्या करने का दोषी ठहराते हुए सोमवार को फांसी की सजा सुनाई. लड़की ने आरोपी का प्रेम प्रस्ताव खारिज कर दिया था.

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर लड़की की कर दी थी हत्या

जेतपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आर आर चौधरी की अदालत ने जयेश सरवैया (26) को 11वीं कक्षा की एक छात्रा को 34 बार चाकू से वार करने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई. जयेश ने लड़की पर चाकू से हमला इसलिए किया क्योंकि उसने उसका प्रेम प्रस्ताव खारिज कर दिया था.

कोर्ट ने मामले को बताया रेयर ऑफ रेयरेस्ट

आरोपी ने लड़की के भाई को भी घायल कर दिया था, जिसने मार्च 2021 में हुए हमले के दौरान बीच-बचाव करने की कोशिश की थी. विशेष लोक अभियोजक जनक पटेल ने बताया कि अदालत ने कहा कि यह निर्भया मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई परिभाषा के अनुसार दुर्लभतम मामला है. उन्होंने कहा कि दोषी को उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है.

Also Read: गोरखपुर: बेरहम महिला ने पति और दो बेटों की चाकू से गला रेत कर की हत्या, गिरफ्तार, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान…

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola