ePaper

पश्चिम बंगाल : संदेशखाली की घटना पर चुनाव आयोग की पैनी नजर, वोट से पहले ही शुरू सकती है केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती

Updated at : 23 Feb 2024 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल : संदेशखाली की घटना पर चुनाव आयोग की पैनी नजर, वोट से पहले ही शुरू सकती है केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती हो सकती है. राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि संभवत: इस महीने के अंत तक केंद्रीय बलों के जवानों का पश्चिम बंगाल पहुंचना शुरू हो जायेगा. इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान बंगाल में केंद्रीय बलों की 940 कंपनियों की तैनाती हो सकती हैं.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली की घटना पर चुनाव आयोग पैनी नजर रख रहा है. संदेशखाली (Sandeshkhali) में क्या हो रहा है, इसकी रिपोर्ट भी बनायी जा रही है. राज्य का मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय रोजाना नयी दिल्ली को रिपोर्ट भी भेज रहा है. आयोग सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को सीआरपीएफ के एक नोडल अधिकारी के साथ आयोग ने लंबी बैठक की थी. बताया गया है कि 28 फरवरी को कोलकाता सहित उत्तर व दक्षिण 24 परगना के अधिकारियों के साथ आयोग के अधिकारी विशेष बैठक करेंगे. बैठक में संदेशखाली का मुद्दा भी उठ सकता है. यहां प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय बल की तैनाती के साथ रूट मार्च पर भी आयोग जोर दे रहा है. बंगाल में इस समय जिस तरह के हालात हैं, इसे देखते हुए आयोग बारीकी से नजर रख रहा है.

चुनाव की घोषणा से पहले ही बंगाल में शुरू सकती है केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती

निष्पक्ष चुनाव के लिए बंगाल में भी सबसे अधिक केंद्रीय बल के जवानों की तैनाती आयोग चाहता है. इसके लिए लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही पश्चिम बंगाल में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती हो सकती है. राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि संभवत: इस महीने के अंत तक केंद्रीय बलों के जवानों का पश्चिम बंगाल पहुंचना शुरू हो जायेगा. इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान बंगाल में केंद्रीय बलों की 940 कंपनियों की तैनाती हो सकती हैं.

मुख्य चुनाव अधिकारी सभी जिलों के डीएम, एसपी व पुलिस आयुक्तों के साथ करेंगे बैठक

शनिवार को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब सभी जिलों के डीएम, एसपी व पुलिस आयुक्तों के साथ बैठक करेंगे. बताया गया है कि इस बार के बूथ डेटा से 2019 के लोकसभा और 2021 के विधानासभा की स्थिति की तुलना की जायेगी. सूत्रों का दावा है कि जिलाधिकारियों को उन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील और अशांत इलाकों के बूथों की सूची सौंपनी होगी. इन सबके आधार पर बलों की तैनाती की योजना को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola