कौन बनेंगी दिल्ली की मेयर? कल मतदान, एलजी और दिल्ली सरकार में फिर ठनी

Updated:
विज्ञापन
कौन बनेंगी दिल्ली की मेयर? कल मतदान, एलजी और दिल्ली सरकार में फिर ठनी

मेयर पद के लिए कल यानी छह जनवरी को चुनाव होना है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि आम आदमी पार्टी मेयर पद पर भी अपना कब्जा चाहती है.

विज्ञापन

दिल्ली एमसीडी इलेक्शन में आम आदमी पार्टी ने अपना झंडा बुलंद करते हुए बहुमत हासिल कर लिया और 15 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को पटखनी दे दी है. लेकिन अभी यह तय होना बाकी है कि दिल्ली एमसीडी का मेयर कौन होगा? मेयर पद के लिए छह जनवरी को मतदान होगा.

छह जनवरी को मतदान

मेयर पद के लिए कल यानी छह जनवरी को चुनाव होना है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि आम आदमी पार्टी मेयर पद पर भी अपना कब्जा चाहेगी. आप ने एमसीडी चुनाव में 134 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है, जबकि भाजपा को 104 सीटें मिलीं हैं. दिल्ली में इस बार कोई महिला उम्मीदवार ही मेयर बनेंगी.

तीन रंगों का बैलेट पेपर होगा इस्तेमाल

मेयर पद के लिए सुबह 11 बजे से मतदान होगा. मेयर के साथ-साथ कल डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव भी होना है. इसके लिए तैयारी पूरी हो गयी है. जानकारी के अनुसार कल के चुनाव में तीन रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जायेगा. भाजपा ने रेखा गुप्ता को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है, जबकि आप ने शैली ओबेराॅय को अपना उम्मीदवार बनाया है. डिप्टी मेयर के लिए भाजपा की ओर से कमल बागड़ी और आम आदमी पार्टी की ओर से आले मोहम्मद इकबाल चुनावी मैदान में हैं.

ये हैं उम्मीदवार

रेखा गुप्ता भाजपा की नेत्री हैं और वे पूर्व में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष और जेनरल सेक्रेटरी रह चुकी हैं. वे पार्टी की दिल्ली शाखा की जेनरल सेक्रेटरी भी हैं. वहीं शैली ओबेरॉय पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड की पार्षद हैं. वह दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत भी हैं.

एलजी और दिल्ली सरकारआमने-सामने

मेयर पद के चुनाव को लेकर भी एलजी और दिल्ली सरकार में ठन गयी है और दोनों आमने-सामने हैं. वजह यह है कि एलजी विनय कुमार सक्सेना ने मेयर चुनाव के लिए भाजपा की पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है. सत्या शर्मा को पीठासीन पदाधिकारी बनाने से दिल्ली सरकार नाराज है, क्योंकि सरकार की ओर से पीठासीन अधिकारी के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षद मुकेश गोयल के नाम का प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा गया था. इसी वजह से एलजी और दिल्ली सरकार एक बार फिर आमने-सामने है.

Also Read: Corona Omicron Sub-Variant: भारत में ओमिक्रोन सब वैरिएंट के 11 नये मामले, बढ़ रहा कोरोना का खतरा

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola