Tri Nagar Assembly Election Result 2025: बीजेपी के तिलक राम गुप्ता जीते, आप की प्रीति हारीं

Tri Nagar Assembly Election Result 2025
Tri Nagar Vidhan Sabha Chunav Result 2025 : त्रिनगर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की हार हुई है. भाजपा के तिलक गुप्ता ने आप की प्रीति तोमर को हरा दिया है. भाजपा ने इस सीट पर 15000 से अधिक मतों के अंतर से हराया.
Tri Nagar Assembly Election Result 2025: त्रिनगर विधानसभा सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है. भाजपा उम्मीदवार तिलक राम गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रीति जितेंद्र तोमर को 15000 से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया. पिछले विधानसभा चुनाव में प्रीति यहां की विधायक बनी थीं. तिलक गुप्ता को कुल 59073 वोट मिले, प्रीति 43177 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं. कांग्रेस के सतेंद्र शर्मा को 6897 वोट से संतोष करना पड़ा. त्रिनगर की जनता ने बदलाव को चुना और भाजपा पर भरोसा दिखाया. इस सीट पर आप का कब्जा था. लगातार दो चुनाव से आप के उम्मीदवार को जीत मिली थी.
किसको मिले कितने वोट
| उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| तिलक राम गुप्ता | बीजेपी | 59073 |
| प्रीति जितेन्द्र तोमर | AAP | 43177 |
| सतेंद्र शर्मा | कांग्रेस | 6897 |
| पवन गर्ग | BSP | 566 |
त्रिनगर विधानसभा सीट का इतिहास
त्रिनगर विधानसभा सीट पर आरंभ में बीजेपी का कब्जा रहा था. 1993 में बीजेपी के नंद किशोर गर्ग ने चुनाव जीता था, उसके बाद 1998 के चुनाव में भी बीजेपी के नंद किशोर गर्ग ने ही जीत दर्ज की थी. उसे के बाद 2003 और 2008 में कांग्रेस के अनिल भारद्वाज ने जीत दर्ज की थी. 2013 में इस सीट पर बीजेपी के नंद किशोर गर्ग ने फिर से वापसी की और शानदार जीत दर्ज की. लेकिन 2015 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह तोमर ने जीत दर्ज की. फिर 2020 में भी आप के उम्मीदवार प्रीति तोमर ने जीत दर्ज की और पार्टी की सीट को बचाने में कामयाब रहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










