Tri Nagar Assembly Election Seat History : त्रि नगर में बीजेपी करेगी कमाल या आप की होगी वापसी, जानें पिछली बार का रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन
Tri Nagar Assembly Election Seat History

त्रि नगर विधानसभा सीट

Tri Nagar Assembly Election Seat History : त्रि नगर विधानसभा सीट से पिछली बार आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी. इस बार बीजेपी ने तिलक राम गुप्ता को ही चुनावी मैदान में उतारा है.

विज्ञापन

Tri Nagar Assembly Election Seat History : दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होने हैं जबकि 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा. त्रि नगर दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, जो चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की उम्मीदवार प्रीति तोमर ने यहां से 58,504 वोट हासिल कर सीट जीती. बीजेपी के उम्मीदवार तिलक राम गुप्ता को 47,794 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कमल कांत शर्मा को 4,075 वोट मिले थे.

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रि नगर का रिजल्ट

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के जितेंद्र सिंह तोमर 63,006 वोटों के साथ विजयी हुए थे. बीजेपी के नंद किशोर गर्ग को 40,699 वोट मिले थे.

त्रि नगर से किस पार्टी ने किसे बनाया उम्मीदवार

त्रि नगर से तिलक राम गुप्ता को बीजेपी ने टिकट दिया है. आप ने यहां से प्रीति तोमर को उतरा है जबकि कांग्रेस के सतेंद्र शर्मा यहां से चुनावी मैदान में हैं.

किस पार्टी ने कितने उम्मीदवार अब तक उतारे

  1. 2015 से दिल्ली की सत्ता पर आम आदमी पार्टी (आप) काबिज है. पार्टी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.
  2. मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने पिछले चुनाव में केवल 8 सीटें जीती थीं. अब तक पार्टी ने 58 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं.
  3. कांग्रेस इस बार आप और भाजपा के खिलाफ मजबूती से मैदान में है. अब तक पार्टी 48 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. पिछले दो चुनाव से कांग्रेस का खाता नहीं खुला है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के चुनाव का रिजल्ट क्या था?

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में आए. अरविंद केजरीवाल की पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी. इस साल आप ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि बीजेपी को महज तीन सीट मिली थी. इस साल कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के चुनाव का रिजल्ट क्या था?

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत दर्ज की, लेकिन 2015 की तुलना में कुछ सीट कम आई. इस साल अरविंद केजरीवाल की पार्टी को 62 सीट मिली, वहीं बीजेपी ने 8 सीट पर जीत हासिल की थी. इस चुनाव में भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 के चुनाव का रिजल्ट क्या था?

आम आदमी पार्टी ने 2013 के पहले चुनाव में 28 सीटों पर जीत हासिल की थी. कांग्रेस ने 8 सीटें जीती थी, जबकि बीजेपी 32 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में आए. अरविंद केजरीवाल की पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी. इस साल आप ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि बीजेपी को महज तीन सीट मिली थी. इस साल कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला.