Sheesh Mahal Controversy: संजय सिंह और सौरव भारद्वाज ने पीएम आवास पहुंचने की कोशिश की, बीजेपी ने लगाया आरोप

Sanjay Singh and Saurabh Bharadwa
Sheesh Mahal controversy BJP accuses Arvind Kejriwal : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच ‘शीश महल’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. दोनों ओर से जुबानी जंग जारी है.
Sheesh Mahal controversy BJP accuses Arvind Kejriwal : बीजेपी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक आवास को लेकर लगातार हमला कर रही है. बीजेपी का आरोप है कि केजरीवाल जब मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने अपने आवास को शीश महल का रूप दिया. उसमें कराड़ों रुपये खर्च किए गए. दूसरी ओर आम आदमी पार्टी इस आरोप को गलत बता रही है. बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. बाद में आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें फिर से रोक दिया. जिसके बाद आप नेताओं ने धरना दिया.
आप ने मीडिया को मुख्यमंत्री आवास का दौरा करने के लिए किया था आमंत्रित
बीजेपी के ‘शीश महल’ के मुद्दे पर तंज किए जाने के जवाब में आप ने मीडिया को मुख्यमंत्री आवास का दौरा कराने के लिए आमंत्रित किया था. जब संजय सिंह और सौरव भारद्वाज को रोक दिया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा का झूठ आज पूरे देश के सामने उजागर हो गया है. भाजपा ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर सोने से बना मिनी बार, स्विमिंग पूल और कमोड है. हालांकि, उन्होंने हमें अंदर जाने और जनता को सच्चाई दिखाने की अनुमति नहीं दी.’’ ‘‘अब वे हमें प्रधानमंत्री आवास की वास्तविकता बताने से भी रोक रहे हैं, जो 2700 करोड़ की लागत से बना है.’’
बीजेपी ने मुख्यमंत्री आवास का वीडियो किया जारी
बीजेपी लगातार दावा करती आ रही है कि अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान उनके आधिकारिक आवास को ‘‘शीश महल’’ में बदल दिया गया. बीजेपी विधानसभा चुनाव के अपने प्रचार अभियान में ‘‘शीश महल’’ के मुद्दे पर ‘आप’ को घेरने में लगी है. इसी क्रम में बुधवार को पार्टी ने मुख्यमंत्री आवास का वीडियो जारी किया. शीश महल को लेकर बीजेपी ने पोस्टर भी जारी किया और केजरीवाल पर हमला बोला.
यह भी पढ़ें: Delhi Election 2025: दिल्ली में कांग्रेस के बजाय केजरीवाल का समर्थन करेगी सपा और तृणमूल कांग्रेस
केजरीवाल ने शीश महल में शराब कारोबारियों का पैसा लगाया : बीजेपी
दिल्ली सीएम आवास पर सीएजी रिपोर्ट पर बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा, “अभी तक कहा जा रहा था कि 50 करोड़ रुपए का यह घोटाला सिर्फ कागजों पर है, लेकिन अब यह बात सामने आई है कि अरविंद केजरीवाल के शराब कारोबारी मित्रों ने अपना पैसा शीश महल में लगाया है. जिन ठेकेदारों के लिए ओवर-इनवॉइसिंग की गई है, जैसा कि सीएजी रिपोर्ट में आया है, उनका पैसा भी इस शीश महल में लगा है और जल्द ही हम सबूतों और तथ्यों के साथ यह दिखाएंगे. ये सभी भ्रष्ट लोग अरविंद केजरीवाल को अपना सबसे बड़ा भ्रष्ट भाई मानते हैं और उनका काला पैसा इस शीश महल में लगा है. अरविंद केजरीवाल जनता के सवालों का जवाब देने के लिए मीडिया के सामने नहीं आते.”
यह भी पढ़ें: दिल्ली मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज, भाजपा ने जारी किया बंगले का वीडियो
केजरीवाल का पूर्व आधिकारिक आवास पर लगे गंभीर आरोप
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल अक्टूबर में छह, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला खाली कर दिया था. तब से यह बंगला कथित रूप से महंगी फिटिंग और अन्य सामानों को लेकर विवाद का केंद्र बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










