दिल्ली में बारिश ने मचाई तबाही, 15 इमारतें ढही-सड़कें बनी तालाब, एक शख्स की मौत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Jul 2023 9:24 PM
दिल्ली में मौसम की पहली भारी बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया. भारी जलभराव के कारण वाहन चालकों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा. वहीं, अग्निशमन विभाग ने बताया कि शहर में हो रही बरसात के कारण 15 घर ढह गए जिसमें एक शख्स की जान चली गई.
देश की राजधानी दिल्ली मानसून की पहली फुहार से ही पानी-पानी हो गई है. सड़कों में जलभराव, रास्तों पर सरकती गाड़ियां और कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम. बारिश से देश की राजधानी सिर्फ बेहाल ही नहीं रही. शहर में हो रही बरसात के कारण 15 घर भी ढह गए, जिसमें एक शख्स की जान चली गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने घटना की सूचना दी है. गौरतलब है कि शुक्रवार से ही दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. शनिवार को भी बारिश होती रही. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अभी दो से तीन दिनों तक मानसून की बारिश होती रहेगी.
Delhi | Following heavy rain in the city today, 15 houses collapsed and one person died: Delhi Fire Service
— ANI (@ANI) July 8, 2023
सड़कों पर सरकती रही गाड़ियां
दिल्ली में मौसम की पहली भारी बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया. भारी जलभराव के कारण वाहन चालकों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा. लगातार बारिश के कारण जलभराव होने के चलते मिंटो ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस सहित कई बाजारों में जलभराव के कारण व्यापारियों और लोगों को समस्या हुई. जलभराव और बारिश के कारण बाजारों में ग्राहक भी कम ही नजर आये.
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मानसून की पहली पहली बारिश से बेहाल हुई दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने दोपहर ढाई बजे तक 98.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की. वहीं, रिज वेधशाला में 111.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










