Palam Assembly Election Result 2025: पालम से बीजेपी के कुलदीप सोलंकी जीते, आप को लगा बड़ा झटका

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

New Delhi Vidhan Sabha Chunav Result 2025

Palam Vidhan Sabha Chunav Result 2025: दिल्ली के पालम विधानसभा सीट से बीजेपी जीत गई है. पार्टी उम्मीदवार कुलदीप सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और आम आदमी पार्टी के नेता जोगिंदर सोलंकी को हरा दिया है. कुलदीप सोलंकी को 82046 वोट मिले. उन्होंने आम उम्मीदवार जोगिंदर सोलंकी करीब 9 हजार वोटों से हरा दिया है.

विज्ञापन

Palam Assembly Election Result 2025: दिल्ली के पालम विधानसभा सीट से बीजेपी जीत गई है. पार्टी उम्मीदवार कुलदीप सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और आम आदमी पार्टी के नेता जोगिंदर सोलंकी को हरा दिया है. कुलदीप सोलंकी को 82046 वोट मिले. उन्होंने आम उम्मीदवार जोगिंदर सोलंकी करीब 9 हजार वोटों से हरा दिया है. जोगिंदर सोलंकी को 73094 वोट मिले हैं. वहीं इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मांगे राम को 4697 वोट मिले.

उम्मीदवारपार्टीवोट
जोगिंदर सोलंकी              आम आदमी पार्टीहारे
कुलदीप सोलंकी                  बीजेपीजीते
मांगे राम                          कांग्रेसहारे
गीता                               बीएसपीहारे
मनु गौतम                         पीपीआईडीहारे
दिलीप कुमार                     सीपीआईहारे
प्रशांत चौहान                     निर्दलीयहारे

पालम विधानसभा सीट दिल्ली के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. पालम विधानसभा सीट दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है. इस लोकसभा सीट में कुल 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इस सीट से बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने नये चेहरे को मौका दिया था. बीजेपी ने कुलदीप सोलंकी को अपना उम्मीदवार बनाया था. जबकि आम आदमी पार्टी ने इस सीट से मौजूदा विधायक भावना गौड़ की जगह जोगिंदर सोलंकी को टिकट दिया. कांग्रेस ने यहां से मांगे राम को अपना उम्मीदवार बनाया था.

पालम विधानसभा सीट पर AAP का रहा है वर्चस्व

पालम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी का फिलहाल वर्चस्व है. 2020 विधानसभा चुनाव में आप उम्मीदवार ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी. 2015 में भी आप जीती थी. इस सीट पर आप नेता भावना गौड़ का दबदबा रहा है. बीते दो चुनावों में यहां से आम आदमी पार्टी ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया है. साल 2020 में भावना गौड़ ने बीजेपी के विजय पंडित को 32 से ज्यादा वोटों से हराया था.

पालम विधानसभा सीट का सियासी समीकरण

1993 विधानसभा चुनाव  में बीजेपी उम्मीदवार धरम देव सोलंकी ने जीत दर्ज की थी. 1998 के चुनाव  में कांग्रेस के महेंद्र यादव ने बीजेपी के धरम देव सोलंकी को हराया था. 2003 के चुनाव में बीजेपी ने फिर से इस सीट पर कब्जा जमाया. धरम देव सोलंकी ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया था. 2008 के चुनाव में बीजेपी ने फिर से एक बार जीत दर्ज की. 2013 के चुनाव में धरम देव सोलंकी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी. आम आदमी पार्टी के भावना गौड़ को हराया. हालांकि 2015 के चुनाव में आप की भावना गौड़ ने वापसी की और धरम देव सोलंकी को हराया. 2020 में जब चुनाव हुआ, तो फिर से AAP की भावना गौड़ ने शानदार जीत दर्ज की और बीजेपी के विजय पंडित को हराया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola