Holi Special Train: होली के दिन कितने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो ट्रेन, यहां जानिए टाइम टेबल
metro train
Holi Special Train: होली के दिन यानी 25 मार्च को मेट्रो सेवा दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी. अधिकारियों ने कहा कि होली के दिन मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोनों टर्मिनल स्टेशन पर दोपहर दो बजे शुरू होंगी और उसके बाद 15 मिनट की आवृत्ति पर सामान्य रूप से जारी रहेंगी.
Holi Special Train: पूरे देश में 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है. होली को लेकर दिल्ली मेट्रो ने भी अपनी टाइमिंग में बदलाव किया है. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि होली के दिन मेट्रो सेवा दोपहर के बाद शुरू होगी. अधिकारियों के मुताबिक, होली यानी 25 मार्च को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो पर यात्री सेवाएं दोपहर दो बजे से शुरू होंगी. नोएडा मेट्रो रेल निगम ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद ट्रेन 15 मिनट की सामान्य अवधि पर उपलब्ध होंगी.
दो बजे तक नहीं रहेगी मेट्रो की सुविधा
एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक लोकेश एम होली के दिन मेट्रो सेवा को लेकर कहा कि होली के मौके पर यानी 25 मार्च को दोपहर दो बजे तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेगी. उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोनों टर्मिनल स्टेशन पर दोपहर दो बजे शुरू होगी और उसके बाद 15 मिनट की आवृत्ति पर सामान्य रूप से जारी रहेंगी. दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर मेट्रो सोमवार सुबह से दोपहर दो बजे तक के लिए बंद रहेगी.
फिर से खोले गये मेट्रो स्टेशन
गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच बंद किए गए आईटीओ और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों को शनिवार को फिर से यात्रियों के लिए खोल दिया गया है. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए डीएमआरसी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि दोनों स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेंगे. इसके बाद आज यानी शनिवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन अब खोल दिया गया है.
पढ़ें अन्य खबरें
Indian Navy: ऑपरेशन संकल्प के 100 दिन पूरे, नेवी ने सौ से ज्यादा लोगों की बचाई जान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










