Delhi Fire: मुंडका अग्निकांड के बाद नरेला की एक फैक्टरी में आग, जारी है कूलिंग प्रक्रिया

Edited by Agency
Updated:
विज्ञापन

Delhi Fire: उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में 'कूलिंग' की प्रक्रिया जारी है. वहीं, दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक मनीष लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जांच कर रही पुलिस ने इसकी जानकारी दी है.

विज्ञापन

Delhi Fire: उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में ‘कूलिंग’ की प्रक्रिया जारी है, जहां शनिवार रात भीषण आग लग गई थी. पुलिस ने यह जानकारी दी. शनिवार देर रात एक बजे आग पर काबू पा लिया गया. शीतलन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है. पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा ”शनिवार रात एक प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में आग लग गई. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग पर रात एक बजे तक काबू पा लिया गया. हालांकि कूलिंग की प्रक्रिया अभी भी चल रही है.” दमकल अधिकारियों के अनुसार, उन्हें शनिवार रात नौ बजकर दस मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 25 दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था.

फैक्ट्री में प्लास्टिक के दानों से बनाया जाता था तिरपाल

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री में प्लास्टिक के दानों से तिरपाल बनाया जाता था. पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा ”जब आग लगी तो फैक्ट्री बंद थी. इसलिए किसी के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं थी. 25 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था. एक स्काई लिफ्ट फायर टेंडर को भी अग्निशमन अभियान के लिए बुलाया गया था.”

दिल्ली के मुंडका में भी लगी थी भीषण आग

गौरतलब है कि पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में शुक्रवार को तीन मंजिला एक इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई. वहीं पुलिस ने घटना के बाद आरोपी दोनों बिजनेत मैन वरुण गोयल और सतीश गोयल को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, अब पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक मनीष लकड़ा को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Also Read: चिंतन शिविर में भी कम नहीं हुई राजस्थान कांग्रेस की टेंशन, सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट में दूरी कायम

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola