ePaper

दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा आज, दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Updated at : 07 Jan 2025 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
Election Commission

Election Commission

Delhi Assembly Election: ECI की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी.

विज्ञापन

Delhi Assembly Election: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने वाला है. ECI ने मंगलवार सुबह बताया कि चुनावों की घोषणा करने के लिए दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है. 2020 में, चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को की गई थी, मतदान 8 फरवरी को हुआ था और वोटों की गिनती 11 फरवरी को हुई थी.

इसे भी पढ़ें: BRICS में शामिल हुआ दुनिया का सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश

ECI की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) हैट्रिक बनाने की कोशिश करेगी, जिसने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटें जीती थीं. पिछली दो विधानसभाओं में सिंगल डिजिट पर रह गई भाजपा और 15 साल तक दिल्ली पर राज करने के बाद पूरी तरह से खत्म हो चुकी कांग्रेस, मौजूदा AAP के खिलाफ चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस और आप ने 2024 में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें: High Court: सास के भरण-पोषण के लिए बहू जिम्मेदार, हाईकोर्ट ने गुजारा भत्ता का आदेश दिया

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार पश्चिम दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह और दिवंगत मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे पूर्व कांग्रेस सांसद संदीप दीक्षित का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. मुख्यमंत्री आतिशी कांग्रेस की अलका लांबा और दक्षिण दिल्ली के पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कालकाजी सीट पर चुनाव लड़ेंगी.

इसे भी पढ़ें: Earthquake: नेपाल में 7.1 तीव्रता का भूकंप, भारत और तिब्बत में भी धरती हिली

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर हैं और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा तेजी से हो रही है. इस दौड़ में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है, जिसने सभी 70 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम सबसे पहले घोषित कर दिए हैं. कांग्रेस ने भी तीन सूचियों में 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जबकि भाजपा ने शनिवार को अपनी पहली सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम जारी किए. जहां एक ओर वोटरों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न घोषणाएं की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक बयानबाजी भी जोर-शोर से चल रही है.

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola